फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने दी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बचपन की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे याद है जिस दिन...'

Sat, 03 Oct 2020 06:10 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 03 Oct 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Wishes Her Sister On Birthday With Cute Childhood Photos
सोनू सूद - फोटो : Instagram: @sonu_sood

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही है। फिलहाल सोनू अपने नेक कामों की वजह से लाइम लाइट में हैं। जितनी सुर्खियां उन्होंने अपनी फिल्मों से नहीं बटोरीं, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने कोरोना काल में अपने किए गए कामों से जीती है। अब हाल ही में सोनू सूद ने अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर एक बाद फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं।

Sonu Sood Wishes Her Sister On Birthday With Cute Childhood Photos
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपनी बहन की कुछ बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनू ने एक बेहद ही प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Sonu Sood Wishes Her Sister On Birthday With Cute Childhood Photos
बहन के साथ सोनू सूद - फोटो : Instagram: @sonu_sood

सोनू सूद ने ये तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे याद है जिस दिन तुमने जन्म लिया। 2 अक्टूबर, सुबह 5 बजे। एक पॉपुलर अखबार द ट्रिब्यून जिसके फ्रंटपेज पर गांधी जी की तस्वीर थी, वह हमारे दरवाजे पर था। रामू भाई ने हमें बताया कि मेरी बहन आई है। हम दरवाजे पर खड़े रहे, जब पापा आए तो हमें स्कूटर पर सिविल हॉस्पिटल लेकर गए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I remember the day u were born.. It was 5am on 2nd October. The Tribune, a popular newspaper was at our doorstep with Gandhi Ji’s picture on the front page. Ramu bhai informed us that we are blessed with a little sister .. we stood at the main gate when dad came on a scooter to pick us up to take us to the civil hospital .. Then mom came out of the operation theatre on a stretcher and we saw our little sister Malvika sleeping in a cradle. How time flies ❤️ Bless u my little sister Gunnu. Love u loads.❤️ @malvika_sachar

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Wishes Her Sister On Birthday With Cute Childhood Photos
बहन के साथ सोनू सूद - फोटो : Instagram: @sonu_sood

आगे सोनू लिखते हैं, 'तब मां ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं और हमने छोटी बहन मालविका को उनकी गोद में सोते हुए देखा। समय कितनी जल्दी बीत जाता है। हमेशा खुश रहो मेरी छोटी बहन गुन्नू। खूब सारा प्यार।' बता दें कि सोनू सूद की बहन का जन्मदिन 2 अक्तूबर, गांधी जयंती के दिन था।

विज्ञापन
Sonu Sood Wishes Her Sister On Birthday With Cute Childhood Photos
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोना काल में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। उनके किए गए कामों को लोगों ने भी खूब पसंद किया। सोनू सूद के कामों को देख उनके फैंस भी उनसे इतने खुश हुए कि किसी ने उनके नाम पर अपनी दुकान का नाम रख लिया। तो किसी ने अपने बच्चे का नाम भी सोनू सूद के नाम पर रखा है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन को पोती आराध्या ने दी थी सीख, कोरोना का बताया था असल मतलब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed