सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोनू वालिया के जन्मदिन और AAP नेता पर भड़कीं स्वरा भास्कर सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sonu Walia birthday to Swara Bhaskar Flutter on aap MLA Kapil Mishra these are top 5 bollywood news
सोनू वालिया - फोटो : file photo
अभिनेत्री सोनू वालिया आज मना रही हैं अपना 55वां जन्मदिन


मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद तो जैसे सोनू वालिया के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। सोनू वालिया आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला। सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' शामिल थीं।
Trending Videos
Sonu Walia birthday to Swara Bhaskar Flutter on aap MLA Kapil Mishra these are top 5 bollywood news
shabana azmi - फोटो : file photo
शबाना आजमी और जावेद अख्तर के बाद, अब इन दो सिंगर से पाकिस्तान जाने से किया इनकार

पुलवामा अटैक के बाद सलमान खान, शबाना आजमी और जावेद अख्तर सहित कई सितारों ने पाकिस्तान से किनारा करना शुरू कर दिया है। सोमवार को अजय देवगन ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज ना करने का फैसला किया है। अब इस कड़ी में सिंगर रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर भी शामिल हो गया है। गौरतलब है कि इन दोनों सिंगर को पाकिस्तान के लाहौर में अगले महीने होने वाले 'शान-ए-पाकिस्तान' नाम के म्यूजिक इवेंट में हिस्सा लेने जाने वाले था। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद उन्होंने भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Walia birthday to Swara Bhaskar Flutter on aap MLA Kapil Mishra these are top 5 bollywood news
भारती - फोटो : self
'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करते हुए भारती को आया अस्थमा अटैक,बीच में ही छोड़ा टास्क

इन दिनों स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 9 काफी चर्चा में है। हर साल की तरह इस बार भी शो में कई छोटे और बड़े पर्दे के सितारे नजर आ रहे हैं। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 9' में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में एक स्टंट करते हुए भारती की तबीयत काफी बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन को वॉटर स्टंट के वक्त अस्थमा अटैक आया। भारती और अभिनेत्री शमिता शेट्टी को वॉटर स्टंट करना था। इस दौरान भारती यह टास्क करते हुए काफी घबराई हुईं थीं, और पानी में जाते हैं उन्हें अस्थमा अटैक आया। जिसके बाद भारती ने टास्क को बीच में ही छोड़ दिया।
Sonu Walia birthday to Swara Bhaskar Flutter on aap MLA Kapil Mishra these are top 5 bollywood news
priyanka chopra - फोटो : file photo
पुलवामा अटैक पर ट्वीट के बाद प्रियंका चोपड़ा पर भड़कीं आईपीएस ऑफिसर 

बीते 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। हमले में 37 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर है, वहीं कई घायल हो गए। इस आतंकी हमले ने देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों को भी झकझोर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड ने इस आंतकी हमले की आलोचना की और इसे कायरता बताया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस आतंकी हमले से काफी हैरान हैं। शादी के बाद अमेरिका में समय बीता रही अभिनेत्री ने ट्वीट किया- 'नफरत का कोई जवाब नहीं होता है। शहीदों और घायल जवानों के परिवारवालों को ताकत मिले।' प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद आईपीएस ऑफिसर डी रूपा उनपर भड़क गई हैं। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।
विज्ञापन
Sonu Walia birthday to Swara Bhaskar Flutter on aap MLA Kapil Mishra these are top 5 bollywood news
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
ट्विटर पर आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा के बिगड़े बोल, स्वरा भास्कर ने जुबानी जंग

बीते दिनों हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद से देशवासियों में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए काफी गुस्सा है। यह वह है जो राजनेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई अपनी स्तर पर पाकिस्तान और वहां से जुड़े लोगों को जवाब दे रहा है। इस बीच पुलवामा मामले पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़ गई हैं। वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस किसी और पर नहीं बल्कि आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा के विवादित ट्विट पर भड़की हैं। इसके बाद नेता और अभिनेत्री में ट्विटर पर जुबानी जंग भी देखने को मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed