फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooraj Pancholi: सलमान खान के 'बिग बॉस' में दिखाईं देंगे सूरज पंचोली? एक्टर के बयान ने लगाया अफवाहों पर ब्रेक

Thu, 08 Jun 2023 07:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Jun 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi denies being part of Salman Khan show Bigg Boss past 10 years my life was discussed publicly
सलमान खान- सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को कोर्ट ने आखिरकार जिया खान आत्महत्या मामले में उकसाने के आरोप से बरी कर दिया गया है। कोर्ट के द्वारा सुनाए गए इस फैसले को आने में लगभग 10 साल लग गए। सूरज अब फिर से अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया के गलियारों में ये अफवाहें उड़ रही थी कि अभिनेता सूरज पंचोली सलमान खान के 'बिग बॉस' शो में शामिल होंगे। हालांकि, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने इस बात का खंडन कर दिया है। 

Sooraj Pancholi denies being part of Salman Khan show Bigg Boss past 10 years my life was discussed publicly
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

10 साल बाद, मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को जिया खान आत्महत्या मामले में सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया। फैसला आने के बाद से ही सूरज पंचोली मीडिया की हेडलाइनंस में बने हुए हैं। कहा जा रहा था कि सूरज का करियर एक बार फिर सलमान खान संवारने वाले हैं। दरअसल, खबरें थी कि अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन अब ये खबरें महज अफवाहें साबित हो रही हैं क्योंकि सूरज पंचोली ने खुद सलमान खान इस शो का हिस्सा होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Sooraj Pancholi denies being part of Salman Khan show Bigg Boss past 10 years my life was discussed publicly
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बिग बॉस' में आने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूरज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया है। मैं निश्चित रूप से सलमान सर के लिए भी बिग बॉस नहीं कर रहा हूं, जिनकी मैं बहुत इज्जत करता हूं। रियलिटी शो, चाहे वह बिग बॉस हो या कुछ और, मेरे बस की बात नहीं है। टेलीविजन पर जाना और अपने बारे में बात करना मेरे स्वभाव का हिस्सा नहीं है। मैं बहुत शर्मीला और निजी व्यक्ति हूं। पिछले दस वर्षों से मेरी बिना किसी गलती के मेरे जीवन की सार्वजनिक रूप से चर्चा होती रही। कम से कम अब मैं अपनी निजता को महत्व दे सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi denies being part of Salman Khan show Bigg Boss past 10 years my life was discussed publicly
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूरज पंचोली ने आगे कहा, 'मेरे करियर के इस पड़ाव पर इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित करना अच्छा नहीं है। मैं अब फिल्म निर्माताओं से मिल रहा हूं। चार या पांच प्रोजेक्ट पर चर्चा की जा रही है। उनमें से कम से कम एक या दो को बहुत जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर मैं मेरी घोषणा करूंगा। लेकिन बिग बॉस? थैंक्स, लेकिन नो थैंक्स।'
Ranbir Kapoor: श्री राम बनने से पहले राघव भक्त बने रणबीर! वंचित बच्चों के लिए आदिपुरुष के 10,000 टिकट किए बुक

विज्ञापन
Sooraj Pancholi denies being part of Salman Khan show Bigg Boss past 10 years my life was discussed publicly
जिया खान-सूरज पंचोली - फोटो : social media

मुंबई की एक स्पेशल सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को जिया खान आत्महत्या मामले में सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया। सीबीआई ने कहा था कि सुसाइड नोट में सूरज को अभिनेत्री के साथ संबंध, शारीरिक शोषण और मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के बारे में बताया गया था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, सूरज पंचोली ने अदालत के समक्ष दायर अपने अंतिम बयान में दावा किया था कि जांच और चार्जशीट झूठी थी, और कहा कि गवाहों ने शिकायतकर्ता राबिया खान, पुलिस और सीबीआई के इशारे पर उनके खिलाफ गवाही दी थी।'
Siddharth: रोमांटिक हीरो की छवि से बाहर आना चाहते थे सिद्धार्थ, बताया कैसे किया खुद पर काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed