{"_id":"5b3da7224f1c1bb6248b493e","slug":"sources-says-sanjay-dutt-daughter-trishala-upset-with-ranbir-kapoor-sanju-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में संजय दत्त से नाराज हैं एक्स वाइफ की बेटी त्रिशाला, कहीं वजह मान्यता तो नहीं ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में संजय दत्त से नाराज हैं एक्स वाइफ की बेटी त्रिशाला, कहीं वजह मान्यता तो नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
sanjay and trishala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित है। इस फिल्म में बाबा की निजी जिंदगी के वह हिस्से दिखाए गए हैं जो विवादों में रहे। खास तौर पर पहली रिलीज फिल्म 'रॉकी' से यरवडा जेल तक का सफर। 'संजू' के रिलीज होते ही जहां संजय दत्त की कहानी हर एक ही जुबां पर चढ़ गई है तो वहीं बाबा की बेटी त्रिशाला की अपने पापा से नाराज होने की खबरें आ रही हैं।
Trishala Dutt
दरअसल, 2 घंटे 40 मिनट की 'संजू' फिल्म में वैसे तो राजकुमार हिरानी ने बाबा के हर उस पहलू को दिखाया है जिसे जानने की इच्छा हर किसी की है लेकिन फिल्म में बाबा की पहली पत्नी और उनकी बेटी त्रिशाला का जिक्र तक नहीं है। यह बात वैसे तो फिल्म देखने के बाद हर किसी को अखर रही है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैैं कि त्रिशाला भी इसी वजह से अपने पापा 'संजू' से खफा हैं।
sanjay and trishala
संजय दत्त और रिचा की बेटी त्रिशाला हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला इंस्टाग्राम पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर 'संजू' फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कहा जा रहा है फिल्म में रिचा शर्मा और त्रिशाला का जिक्र न होने की वजह से वह संजय दत्त से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay and richa sharma
सूत्रों की मानें त्रिशाला की नाराजगी उस वक्त से है जब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट से लोगों को रूबरू करवाया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पापा और बेटी के बीच की दूरी क्या नया मोड़ लेती है। आपको बता दें, संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं जिनके नाम रिचा शर्मा, रिया पिल्लई और मान्यता हैं।
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म में सिर्फ मान्यता और उनके बच्चों को दिखाया गया है। कही भी दोनों पत्नियों रिचा शर्मा और रिया पिल्लई का जिक्र नहीं है। बीते दिनों की बात करें तो त्रिशाला ने बचपन की तस्वीर शेयर की थी जिसमें 'संजू' उन्हें पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा था पापा बेटी के प्यार को कभी भी दूरी कम नहीं कर सकती। मेरी जिंदगी के रियल लाइफ हीरो हैं आप।
A post shared by Trishala Dutt (@trishaladutt) on