फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेलुगु टीवी एक्टर अमर शशांक पर महिला के साथ बदसलूकी करने का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2021 03:27 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Feb 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
South actor Amar Shashank arrested after allegedly abusing a woman, video goes viral on social media
तेलुगु टीवी एक्टर अमर शशांक - फोटो : Twitter

तेलुगु टीवी धारावाहिक के अभिनेता अमर शशांक पर एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमर की दोस्त स्वाति की दोस्त की शिकायत पर 10 फरवरी को रायदुर्गम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिर उन्हें चारलापल्ली जेल में भेज दिया गया है।

South actor Amar Shashank arrested after allegedly abusing a woman, video goes viral on social media
तेलुगु टीवी एक्टर अमर शशांक - फोटो : Twitter

दरअसल, अमर शशांक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमर अपनी दोस्त स्वाति के साथ श्रीविद्या के घर एक मशीन के बारे में पूछने गए थे, क्योंकि उनकी दोस्त रश्मि ने श्रीविद्या के पास वह होने का दावा किया था। इसे लेकर दोनों पार्टियों में विवाद हुआ और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने अमर को गिरफ्तार कर लिया।

South actor Amar Shashank arrested after allegedly abusing a woman, video goes viral on social media
तेलुगु टीवी एक्टर अमर शशांक - फोटो : Twitter

कहा जा रहा है कि रश्मि, श्रीविद्या और स्वाति माणिकोंडा में एक बुटिक चलाती थीं और फिर उनमें झगड़ा हुआ। जिसके चलते उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ दी। इसके बाद रश्मि और स्वाति ने श्रीविद्या के कब्जे में एक सिलाई मशीन होने का दावा किया था। जिसके बाद ही ये विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Amar Shashank arrested after allegedly abusing a woman, video goes viral on social media
तेलुगु टीवी एक्टर अमर शशांक - फोटो : Twitter

तो वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमर शशांक ने कहा, 'मुझे जानबूझ कर इस मामले में घसीटा गया है। स्वाति और मैं मशीन के बारे में पूछने श्रीविद्या के घर गए थे। पहले वह मशीन देने को तैयार हो गई है। लेकिन बाद में उसने लक्ष्मीश्री, उमा और एक लोकल ठग को बुला लिया और मशीन देने से इनकार कर दिया। लक्ष्मी ने जानबूझकर बहस को शूट किया और मेरे हिस्से को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।'

विज्ञापन
South actor Amar Shashank arrested after allegedly abusing a woman, video goes viral on social media
सीरियल कोइलाम्मा का दृश्य - फोटो : Twitter

अमर आगे कहते हैं, 'वकील मेरी जमानत पर काम कर रहा है। जल्द ही मैं पूरे मामले पर मीडिया से बात करूंगा। मुझे अपनी बात साफ-साफ रखनी होगी।' बता दें कि अमर शशांक ने तेलुगु भाषा में 'कोइलाम्मा' जैसे धारावाहिक में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed