फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Villains: विलेन बनकर इन साउथ सितारों ने बॉलीवुड में दिखाया दम, लिस्ट में है एक से बढ़कर एक नाम

Mon, 24 Mar 2025 04:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

South Indian Villains: विलेन बनकर बहुत से साउथ सितारों ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्म 'सिकंदर' में सत्यराज भी नकारात्मक भूमिका में हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
South Indian Actors in Negative Role in Bollywood Movies Sathyaraj Vijay Sethupathi Jagapathi Babu Prakash Raj
विजय सेतुपति, नासर - फोटो : इंस्टाग्राम, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के सितारे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कई कलाकारों ने बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी है।फिल्म 'सिकंदर' में सत्यराज जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने नेगेटिव किरदार से हिंदी भाषी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।


Kunal Kamra: कुणाल कामरा ही नहीं इन कॉमेडियन का भी रहा विवादों से रिश्ता, खानी पड़ी जेल की हवा

South Indian Actors in Negative Role in Bollywood Movies Sathyaraj Vijay Sethupathi Jagapathi Babu Prakash Raj
विजय सेतुपति - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विजय सेतुपति

विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। बॉलीवुड की फिल्म 'जवान' (2023) में उन्होंने विलेन का रोल अदा किया था। उनका किरदार इतना प्रभावशाली था कि शाहरुख के हीरो होने के बावजूद विजय की खलनायकी भी काफी चर्चा में रही। 
Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला तमिलनाडु में मना रहीं छुट्टियां, प्राचीन मंदिरों का किया दौरा

South Indian Actors in Negative Role in Bollywood Movies Sathyaraj Vijay Sethupathi Jagapathi Babu Prakash Raj
नासर (दाएं) - फोटो : यूट्यूब
नासर

नासर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक अनुभवी अभिनेता हैं। उन्होंने कई भाषाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी फिल्म 'राउडी राठौर' (2012) में देखने को मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार के सामने उनकी खलनायकी ने फिल्म को और रोमांचक बना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian Actors in Negative Role in Bollywood Movies Sathyaraj Vijay Sethupathi Jagapathi Babu Prakash Raj
जगपति बाबू - फोटो : यूट्यूब
जगपति बाबू

जगपति बाबू साउथ के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने विलेन बनकर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बॉलीवुड में उनकी एंट्री फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) से हुई। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के खिलाफ एक मजबूत खलनायक का किरदार निभाया। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट न रही हो, लेकिन जगपति की दमदार एक्टिंग ने सभी का ध्यान खूब खींचा था।

विज्ञापन
South Indian Actors in Negative Role in Bollywood Movies Sathyaraj Vijay Sethupathi Jagapathi Babu Prakash Raj
प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रकाश राज

प्रकाश राज एक ऐसा नाम है, जो साउथ और बॉलीवुड दोनों में अपनी खलनायकी के लिए मशहूर है। उन्होंने 'वॉन्टेड' (2009) में गनी भाई बनकर सलमान खान को जबर्दस्त टक्कर दी। इसके बाद 'सिंघम' (2011) में जयकांत शिकरे के किरदार में वह अजय देवगन के खिलाफ नजर आए और पूरी फिल्म में छाए रहे। 'दबंग 2' (2012) में भी उनकी नकारात्मक भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed