साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण अपना जन्मदिन दो सितंबर को मनाते हैं। उन्होंने तेलुगू भाषा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी है। पवन कल्याण एक शानदार कलाकार के अलावा निर्माता-निर्देशक, स्टंट को-ऑर्डिनेटर, गायक, कोरियोग्राफर और राजनेता भी हैं। जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Pawan kalyan Birthday: शानदार अभिनेता के अलावा मशहूर राजनेता हैं पवन कल्याण, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन कल्याण का जन्म दो सितंबर साल 1971 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन कल्याण ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ से साल 1996 में की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय ने किया। पवन कल्याण को साल 1998 में फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
इसके अलावा पवन कल्याण और भी कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने साल 1997 में शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2008 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी की। उनकी यह शादी कुल तीन साल चल पाई और 2012 में तलाक हो गया। इसके बाद पवन कल्याण ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की।
पवन कल्याण को अभिनय करते हुए 24 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा पवन कल्याण कई टीवी विज्ञापनों का भी चेहरा रहे हैं। वह साउथ सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता हैं जिन्होंने पेप्सी का सबसे पहले विज्ञापन किया था। एक शानदार अभिनेता होने के अलावा वह मशहूर राजनेता भी हैं।
पवन कल्याण राजनीति में साल 2008 से सक्रिय हैं। उन्होंने लंबे समय तक अपने भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के लिए काम किया। इसके बाद पवन कल्याण ने अपनी खुद की पार्टी बना ली। पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी का नाम जन सेना पार्टी है। इस पार्टी का गठन उन्होंने साल 2014 में किया था और अब भी सक्रिय हैं।
पढ़ें: अपने 'सह कलाकार' के साथ मस्ती करती नजर आईं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो