{"_id":"658d6f71bfe284f269084b28","slug":"south-stars-yash-sai-pallavi-prakash-raj-nayanthara-vijay-sethupathi-made-their-career-debut-at-television-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Stars: साउथ के इन सितारों ने छोटे पर्दे से किया डेब्यू, शानदार अदाकारी से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Stars: साउथ के इन सितारों ने छोटे पर्दे से किया डेब्यू, शानदार अदाकारी से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:23 PM IST
सार
साउथ इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और अब साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने छोटे पर्दे से डेब्यू किया था...
विज्ञापन
1 of 6
प्रकाश राज, नयनतारा, यश, विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की है। हालांकि, सितारों के लिए छोटे पर्दे में काम कर फिल्मों में आना काफी आम बात है, लेकिन हर कोई बड़े पर्दे पर अपना कमाल नहीं दिखा पाता। साउथ के कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और अब साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने छोटे पर्दे से डेब्यू किया था...
Trending Videos
2 of 6
यश
- फोटो : social media
यश
साउथ इंडस्ट्री में रॉकी भाई के नाम से मशहूर अभिनेता यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टीवी शो 'नंदा गोलकुला' से की थी। इसके अलावा वह 'मालेबिल्लु मुक्ता' और 'प्रीति इलदा' मेले जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे थे।
नयनतारा
साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार यानी नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने बतौर टीवी होस्ट के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई। अभिनेत्री ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
4 of 6
विजय सेतुपति
- फोटो : social media
विजय सेतुपति
अभिनेता विजय सेतुपति ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के सीरियल से की थी, जिसका नाम 'पेन' था। इसके अलावा वह 'नलाया अय्यकुनार' में भी नजर आए थे। उन्होंने कार्तिक सुब्बाराज के साथ कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया, जिन्होंने बाद में उन्हें अपनी पहली फीचर फिल्म में कास्ट किया था।
साई पल्लवी
अभिनेत्री साई पल्लवी अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अदाकारा के अलावा साई शानदार डांसर भी हैं। साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में एक डांस रियलिटी शो, 'उगैल यार अदुथा प्रभु देवा' से की थी। इसके बाद 2014 में फिल्म-निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने उन्हें अपनी फिल्म 'प्रेमम' में मलार का किरदार दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।