फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूपायन की कवर गर्ल्स से बोलीं विद्या बालन 'मैं जूनियर माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी'

Tue, 07 Nov 2017 12:46 PM IST
पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Updated Tue, 07 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
special interview actress vidya balan says that she wanted to be junior madhuri dixit

अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और सार्वजनिक जीवन में उपलब्धि के लिए पद्मश्री से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि महिलाओं को किसी भी अजनबी माहौल में पहुंचते समय आसपास की चीजों को  देखकर अलर्ट हो जाना चाहिए। उनका कहना है कि ईश्वर ने महिलाओं को किसी भी पुरुष की नकारात्मक सोच को पलक समझते समझ लेने की विशेष शक्ति दी है और इसका उपयोग सही समय पर करने से तमाम मुसीबतों से बचा  जा सकता है।



विद्या ने कहा कि हम किस परिवेश या वर्ग में  पले बढ़े हैं, करियर के मामले में ये मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो ये कि हम जो बनना चाहते हैं, उसके लिए कितनी शिद्दत से मेहनत करते हैं।

special interview actress vidya balan says that she wanted to be junior madhuri dixit

‘अमर उजाला’ से बातचीत में  विद्या ने पहली बार माना कि एक्टिंग का कीड़ा उन्हें माधुरी दीक्षित को देखकर ही लगा। उन्होंने कहा, “मैं जूनियर माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी।” अपने पाठकों का फिल्मी सितारों से सीधा संवाद कराने की कड़ी में इस बार ‘अमर उजाला’ ने ‘रूपायन’ कवर गर्ल्स की मुलाकात अभिनेत्री विद्या बालन से कराई।

पंचकूला, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली से आईं इन कवर गर्ल्स की फोटो अमर उजाला की मशहूर साप्ताहिक पत्रिका ‘रूपायन’ के कवर पर छप चुकी है। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री विद्या बालन को अपने बीच पाकर ये सारी कवर गर्ल्स काफी खुश दिखीं। इन कवर गर्ल्स को विद्या बालन का इंटरव्यू करने का भी मौका मिला। 

special interview actress vidya balan says that she wanted to be junior madhuri dixit

मेमोरी गर्ल के रूप में पहचान बना चुकी मथुरा की प्रेरणा शर्मा ने विद्या बालन की शुरू से लेकर अब तक की सारी फिल्मों के नाम और साल जुबानी सुनाए। प्रेरणा का परिचय पाकर खुद विद्या बालन हैरान रह गईं और उन्होंने प्रेरणा को गले से लगा लिया। इसके बाद तो विद्या बालन से जादू की झप्पी पाने का सिलसिला ही चल निकला। नोएडा की पूजा भसीन को तो उन्होंने खुद बुलाकर जादू की झप्पी दी और विद्या के इस सरप्राइज से पूजा तो मानो होश ही खो बैठीं।

कवर गर्ल्स ने विद्या से मॉडलिंग के टिप्स लिए। अभिनय क्षेत्र में जाने की बारीकियां पूछी। तमाम कवर गर्ल्स का एक सवाल कॉमन दिखा कि वह किसी भी बड़ी शख्सियत से मिलने या किसी भी बड़े कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने से  पहले थोड़ा हतोत्साहित महसूस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
special interview actress vidya balan says that she wanted to be junior madhuri dixit

विद्या बालन ने टिप्स देते हुए कहा कि जब भी ऐसा हो तो खुद को थोड़ी देर रोककर पांच बार गहरी सांस लें। इससे दिल की रफ्तार काबू में आती है और फिर हमें खुद को सबसे बेहतरीन समझकर मौके का सामना करना चाहिए। लखनऊ की काजल चौधरी, जो कि मॉडलिंग से जुड़ी हैं और ब्लॉगर भी हैं, उन्हें विद्या बालन ने एक्टिंग के टिप्स दिए। यही सवाल पत्रकारिता का कोर्स कर रही गाजियाबाद की प्रिया गोयल ने भी उनसे किया। आगरा की प्राची माहेश्वरी के सवालों के बीच ही सवाल उठा कि विद्या बालन किसकी फैन रही हैं और किसे अपना आइकन मानती हैं।

विद्या बालन ने कहा कि भारत में हर युवा कभी न कभी एक्टर बनने के बारे में सोचता जरूर है। मैंने जब माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ का गाना एक दो तीन बार देखा, तभी मेरे मन में एक्टिंग के कीड़े ने रेंगना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
special interview actress vidya balan says that she wanted to be junior madhuri dixit

तब मैं जूनियर माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी। उन्होंने कहा कि एक्टिंग के लिए उन्होंने कहीं से कोई ट्रेनिंग नहीं ली है और ना ही कभी अपने संवाद याद करके सेट्स पर जाती हैं। हां, गाने में उन्हें नाचना हो तो इसकी प्रैक्टिस वह  जमकर करती हैं। विद्या बालन ने इस खास संवाद कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया कि उन्हें इस तरीके से अपने प्रशंसकों से रू ब रु होने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ छोटे शहरों में रहने वालों के बड़े सपनों की कहानी है और उनका मानना है कि छोटे शहरों के लोगों में जीवट होता है। उनमें किसी भी हद तक जाकर मेहनत करने का माद्दा होता है और ऐसे में युवाओं को सही राह दिखाने का और उन्हें अलग  अलग क्षेत्रों की शख्सियतों से सीधे मिलवा कर उनके सपने सच करने में मदद करने का अमर उजाला बेहतरीन काम कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed