{"_id":"5c63daa4bdec2273724c4f4a","slug":"sreesanth-unfollow-dipika-kakkar-on-instagram-because-of-bhuvaneshwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में दरार आते ही श्रीसंथ ने दीपिका को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, वजह निकलीं भुवनेश्वरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रिश्ते में दरार आते ही श्रीसंथ ने दीपिका को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, वजह निकलीं भुवनेश्वरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar Bhuvneshwari
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 में सबसे चर्चित जोड़ी अगर किसी की थी को वो थी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंथ की। दोनों की जोड़ी भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बनी हुई थी। हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स को देखकर लगता था मानो ये दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों लेकिन दोनों के भाई-बहन वाले रिश्ते में अब कुछ खटास आ गई है।
2 of 5
dipika kakar and Sreesanth
- फोटो : twitter
दरअसल, हाल ही में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है और यह कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि यह दोनों के फैन्स के लिए काफी शॉकिंग है, क्योंकि जो बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत जोड़ी कहलाती थी अब वही जोड़ी घर के बाहर बिल्कुल अलग ही दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
sreesanth, dipika
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि जब श्रीसंथ के दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बारे में वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- हां मैंने दीपिका को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि उन्होंने मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है। मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। वो मेरी पत्नी हैं, मेरी शक्ति है और मेरा सपोर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
s sreesanth
श्रीसंथ ने आगे कहा, दीपिका के फैंस मेरी पत्नी और बच्चों को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहते हैं। दीपिका को अपने फैंस से कहना चाहिए कि वो ऐसा न करें लेकिन दीपिका ने कभी भी इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं जब मेरे फैंस दीपिका को गलत कहते थे तो मैनें उन्हें कई बार रोका था। दीपिका मेरी बहन हमेशा रहेंगी, मैं रिश्तों की कद्र करता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
sreesanth
श्रीसंथ आगे कहते हैं कि मैं दीपिका से भी इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहता हूं। मैं आप सभी को उन्हें अनफॉलो करने की वजह इसलिए बता रहा हूं, जिससे आप सभी असली वजह को जान सकें। अब ये देखना है कि दोनों भाई-बहन का ये रिश्ता क्या नया मोड़ लेता है, क्योंकि दीपिका पर यह इल्जाम पहले ही लग चुका है कि वो कैमरा देखकर श्रीसंत के साथ भाई-बहन कार्ड खेलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।