टीवी क्वीन एकता कपूर मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एकता ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया जिसके बाद उन्होंने बेटे की नामकरण सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं और उन्हें बधाईयां दीं।
एकता कपूर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, स्मृति ईरानी को 'मौसी' कहने पर मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सबके बीच जिस सेलिब्रिटी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो थीं एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। कभी पर्दे पर टीवी की बहू रहीं स्मृति ईरानी को एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से खूब पॉपुलरिटी मिली। स्मृति घर-घर में एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। जाहिर है वक्त के साथ दोनों की दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।
अब एकता कपूर ने स्मृति ईरानी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो उनके बेटे के साथ नजर आ रही हैं। एकता के बेटे की ये पहली तस्वीर है जो सामने आई है। स्मृति बेहद एक्साइटेड दिख रही हैं। तस्वीर शयेर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मासी स्पेशल।'
A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on
स्मृति ईरानी उन नेताओं में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति खुद के ऊपर बने मीम्स भी शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं। अब जब एकता कपूर ने उन्हें मासी लिखकर पोस्ट किया तो भला जवाब देने में वो कैसे चूकतीं।
स्मृति ने एकता को रिप्लाई किया कि 'मासी का बहुत-बहुत प्यार और आशीर्वाद। पूजा के दौरान बच्चे को गोद में लिए हुए तुम्हें देखा। खुशियों को एन्जॉय करो। भगवान का आशीर्वाद मिले।' बता दें कि इस साल 27 जनवरी को पैदा हुए बच्चे का नाम एकता के पिता जितेंद्र के असली नाम पर रवि कपूर रखा गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला सेलिब्रिटी ने सरोगेसी का यह रास्ता चुना है और वह सिंगल मॉम बन गई हैं।
