{"_id":"5c624fbdbdec224c974d0fe7","slug":"saath-nibhana-saathiya-serial-fame-actress-loveleen-kaur-sasan-wedding-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस ने लिए 7 फेरे, दो रिवाजों से की शादी...वायरल हुई तस्वीरें देखिए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस ने लिए 7 फेरे, दो रिवाजों से की शादी...वायरल हुई तस्वीरें देखिए
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन ने 7 फेरे ले लिए हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दो रिवाजों से शादी की, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें।
2 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
लवलीन ने 10 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन बंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी कर ली। पंजाब में अमृतसर जिले के एक गुरुद्वारे में शादी कर रस्में निभाई गईं। लवलीन ने पंजाबी रीति रिवाज से विवाह किया। इसके बाद बेंगलुरु में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की।
3 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
फेरों के दौरान लवलीन ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और कौशिक ने क्रीम और गोल्डन रंग के शेरवानी पहनी थी। दुल्हन ने लहंगे के साथ हैवी नेकलेस, ईयरिंग्स, मांग टीका और लाल रंग का जूड़ा भी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
बता दें कि इस शादी में दोनों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। एक दूजे को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल मार्च में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि लवलीन और कौशिक कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन ग्रैंड पेरेंट्स का पासपोर्ट नहीं होने की वजह से उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।
विज्ञापन
5 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
लवलीन सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में नज़र आईं थीं। इनके अलावा लवलीन ने 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कितनी मोहब्बत है', 'सावधान इंडिया', 'अनामिका', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'कैसा ये इश्क है' जैसी टीवी शो में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।