टेलीविजन के पॉपुलर शो 'दिया और बाती हम' में सूरज राठी किरदार निभाने वाले एक्टर अनस राशिद के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टीवी की दुनिया से दूर चले रहे अनस राशिद पिता बन गए हैं। अनस की पत्नी हिना इकबाल ने 11 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया है। अनस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है।
'दीया और बाती हम' सीरियल के सूरज राठी के घर आया नन्हा मेहमान, 14 साल छोटी लड़की से की थी शादी
अनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। बीती 12 फरवरी को अनस अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस मौके पर अनस बेहद खुश और भावुक नजर आये और उन्होंने इस प्यार भरी खुशी के लिए लिए अपनी पत्नी हिना, परिवार के लोगों और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।
वीडियो में अनस कह रहे हैं, 'हैलो फ्रेंड्स आपके लिए बड़ी खबर है। मैं एक बेटी का पिता बन गया हूं। इस खुशी के लिए मैं अपनी पत्नी, भगवान और फैमिली का शुक्रिया कहता हूं। इस मौके पर मैं क्या कहूं और कैसे रिएक्ट करूं समझ नहीं आ रहा है। बच्ची और उसकी मां खुश और स्वस्थ हैं। थैंक्स हिना।'
A post shared by Anas Rashid (@anasrashidactor) on
अनस राशिद ने सितंबर 2017 में अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की थी। दोनों का निकाह पंजाब के लुधियाना में हुआ था। शादी के दौरान अनस ने एज गैप को लेकर कहा था, 'मैंने हिना से उम्र के बारे में पूछा था तो उनका कहना था कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं 24 साल की हूं तो क्या हुआ। एज गेप मायने नहीं रखता हैं। उनकी सिस्टर और उनका कहना था कि मैं महज 26 साल का लगता हूं।'
बता दें कि हाल ही में अनस ने खुलासा किया था कि टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर वो अब किसान बन चुके हैं और अपने घर खेती कर रहे हैं और अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं।
