टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 बेहद रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। शो में कॉमेडियन भारती सिंह और विकास गुप्ता हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन इस बार विकास गुप्ता ने एक कदम आगे निकलकर अपने लिए मुसीबत मोल ली है। दरअसल, शो में होस्ट रोहित से बार-बार डांट खाने के बाद भी वह शो का ये बड़ा रूल तोड़ते नजर आए जिसके कारण उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ रहा है...
खतरों के खिलाड़ी: बिग बॉस के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता ने शो में तोड़ा ये रूल, हो गई शो से छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अभी तक शो में 12 एपिसोड हो चुके हैं और सभी कंटेस्टेंट जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि शो को लेकर खबर आ रही है कि विकास गुप्ता ने शो के रूल को तोड़ते हुए ड्रग्स ले ली जो कि नियम के खिलाफ है। दरअसल, विकास पेन किलर ले रहे हैं जिसके चलते आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा होगा और विकास को शो से जाना पड़ेगा।
कलर्स के वीडियो में दिखाया गया है कि शो रोहित शेट्टी एक बार फिर विकास को शो के नियम तोड़ने के चलते तगड़ी लताड़ लगाते दिख रहे हैं। इसमें यह भी बताया जा रहा है कि विकास एक खास तरह का इंजेक्शन डोज भी ले रहे हैं जो रूल के खिलाफ है। वीडियो में रोहित, विकास पर बहुत गुस्सा कर रहे हैं।
A post shared by Tellywood 𝘓𝘰𝘷𝘦 (@tellytreat) on
लेकिन रोहित के समझाने के बाद भी विकास, रोहित को मशविरा देने लगे जिसपर होस्ट पूरी तरह बिगड़ गया। बता दें कि ये ड्रग्स हॉर्ट बीट बढ़ाता है और शो के दौरान कंटेस्टेंट की जान भी जा सकती है। ऐसे में शो की रेपोटेशन पर बड़ा दाग लग सकता है।
बता दें कि ये शो पहले ही शूट हो चुका है। विकास ने बताया कि उनके लिए चोट को छुपाना बहुत बड़ी भूल है और उनकी मां भी इसके लिए उन्हें बहुत डांट रही हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शो नियम तोड़ने के चलते चर्चा में आया हो।