{"_id":"60ee5e2a8ebc3ebe074703b0","slug":"sri-krishna-s-radha-done-many-films-on-big-screen-here-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी: फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' की 'राधा', इतने सालों बाद बदल गया है पूरा लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी: फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' की 'राधा', इतने सालों बाद बदल गया है पूरा लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेशमा मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन पर पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' आज भी लोकप्रियता के तमाम रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। बीते साल कोरोना वायरल महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में टीवी पर 80 और 90 का दौर वापस बुलाने को मजबूर कर दिया। बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' और रामानंद सागर के 'रामायण' के साथ- साथ 'श्रीकृष्ण' का भी दोबारा प्रसारण किया गया। 'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। इतने सालों बाद चलिए आपको बताते हैं कि 'श्रीकृष्णा' की 'राधा' आजकल कहां हैं और कैसे दिखती हैं।
इस सीरियल में अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने 'श्री कृष्णा' में कृष्ण का किरदार निभाया था। सर्वदमन अब ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं और अब वो ऋषिकेश में रहते हैं जहां वो मेडिटेशन सिखाते हैं। वहीं इसमें राधा का रोल अभिनेत्री रेशमा मोदी ने निभाया था। रेशमा के बारे में कम ही लोगों को पता है तो चलिए हम उनके बारे में बताते हैं।
2 of 5
श्रीकृष्णा का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
'श्री कृष्णा' के बाद रेशमा फिल्मों में भी नजर आई हैं जिसमें उन्होंने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर भूमिका निभाई। रेशमा ने दिया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' भी काम किया है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। वह जूही चावला और इरफान खान की फिल्म 'साढ़े सात फेरे' में भी दिख चुकी हैं।
3 of 5
श्रीकृष्णा का दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही श्री कृष्णा' में रेशमा मोदी का किरदार ज्यादा लंबा न रहा हो लेकिन उन्होंने कम समय में ही अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके अलावा रेशमा 'साढ़े सात फेरे' में भी काम किया। फिल्म में जूही चावला और इरफान खान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेशमा मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा रेशमा 'चल चलें', 'फांस- एक जासूस की कहानी' और 'मिलता है चांस बाई चांस' जैसी फिल्में की हैं। लुक्स की बात करें तो रेशमा में पहले से काफी बदलाव आ गया है। रेशमा ने काफी पहले ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
रेशमा मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री कृष्णा' में राधा बनीं रेशमा मोदी का किरदार बहुत लंबा नहीं था। रेशमा मोदी के अलावा राधा की युवावस्था का रोल अभिनेत्री श्वेता रस्तोगी ने निभाया था। सीरियल 1993 में पहली बार प्रसारित हुआ था। 90 के दशक में ये टीवी के लोकप्रिय सीरियल में से एक था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।