फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमकी मिलते ही थाने पहुंची एक्ट्रेस बोलीं-मेरी जान को खतरा, कास्टिंग काउच पर किया था खुलासा

Sat, 23 Mar 2019 05:47 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sri Reddy files complaint against financier Subramani and assistant Gopi for assaulting
Sri Reddy - फोटो : file photo

तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी (Sri Reddy) ने बीते साल कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था। श्री रेड्डी ने उस वक्त टॉलीवुड के कई बड़े चेहरों पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि उस वक्त उन्हें हैदराबाद मूवी ऑस्टिस्ट एसोसिएशन (Movie Artistes Association) की तरफ से किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं मिला। इस बीच एक बार फिर से श्री रेड्डी लाइमलाइट में आ गईं। श्री रेड्डी ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Sri Reddy files complaint against financier Subramani and assistant Gopi for assaulting
sri reddy - फोटो : file photo

श्री रेड्डी (Sri Reddy) इस वक्त तमिल नाडु के अनबू नगर के वलासरवकम में रह रही हैं जो कि चेन्नई में है। एक्ट्रेस ने वलासरवकम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत एक्ट्रेस ने फाइनेंशियर सुब्रामनी और उनके असिस्टेंट गोपी के खिलाफ कराई है। श्री रेड्डी का आरोप है कि 21 मार्च को यह दोनों उनके अपार्टमेंट में आए और धमकाया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। 

Sri Reddy files complaint against financier Subramani and assistant Gopi for assaulting
sri reddy - फोटो : file photo

इस मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुब्रामनी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, तेलगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने बीच सड़क प्रदर्शन करके मांग की थी कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Reddy files complaint against financier Subramani and assistant Gopi for assaulting
sri reddy - फोटो : file photo

श्री रेड्डी ने हाल ही में सरोज खान को कास्टिंग काउच के बयान पर भी करारा जवाब दिया था। श्री रेड्डी ने कहा था- 'मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं सरोज मैम। एक बड़ी पर्सनैलिटी और बुजुर्ग होने के नाते आपको नए एक्टर्स को सही रास्ता दिखाना चाहिए।' एक्टर्स को प्रोड्यूसर का स्लेव होना चाहिए, ये बात गलत इंडिकेशन दे रहा है।' 

विज्ञापन
Sri Reddy files complaint against financier Subramani and assistant Gopi for assaulting
sri reddy - फोटो : file photo
गौररतलब है कि सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था कि 'ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।' कोरियोग्राफर सरोज खान के इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed