'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को एक साल से ज्यादा हो गया है। 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्री देवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह से हुआ। श्रीदेवी अपने पीछे हंसता खेलता परिवार छोड़ गई हैं। 2 जून 1996 को शादी कर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सबको चौंका दिया था।
श्रीदेवी का जन्मदिन और मलाला से भिड़ीं वीना मलिक समेत ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगिता बाली, इन्हें बीते जमाने की एक्ट्रेस कहें, गीता बाली की भांजी कहें, किशोर कुमार की पूर्व तीसरी पत्नी कहें या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी कहें, बात तो एक ही है। 13 को मुंबई में जन्मीं योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'आखिरी बदला' 1989 में आई थी। बता दें कि योगिता ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए अपने पहले पति किशोर कुमार को तलाक दिया था। किशोर-योगिता की शादी मात्र 2 साल ही चल पाई थी।
मजाक में किशोर कुमार की तीसरी पत्नी बन गईं थीं योगिता, 2 साल में तलाक देकर रचाई इस एक्टर से शादी
सिंगर मीका सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। ताजा मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जहां मीका कराची में परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी के मेहंदी के फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचे थे। मीका के कार्यक्रम में ISI के अधिकारी और दाउद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल हुए थे।
मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में हुई 'मीका सिंह नाइट', ISI अधिकारी और दाउद का परिवार हुआ शामिल
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। अब इस मामले पर श्वेता की बेटी पलक का बयान आया है। पलक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है।
सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भड़की हुई हैं। वीना सोशल मीडिया के जरिए लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रही हैं। लेकिन इस बार वीना ने शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को निशाने पर लिया है। वीना का मानना है कि मलाला ने कश्मीर मुद्दे पर सही रुख नहीं अपनाया है।
मलाला की शांति बहाली की अपील पर भड़कीं पाक एक्ट्रेस वीना मलिक, ट्विटर पर किया अनफॉलो