फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक श्रीदेवी को कैसे हो गया कार्डियक अरेस्ट जिससे हो गई मौत, डॉक्टर का खुलासा चौंकाने वाला

Mon, 26 Feb 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
sridevi brought dead to hospital after she fainting in hotel bathroom
sridevi

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि श्रीदेवी एक शादी में शामिल होने के लिए पति और बेटी के साथ दुबई गई हुईं थीं। 

sridevi brought dead to hospital after she fainting in hotel bathroom
Congress on Sridevi

भारतीय दूतावास का हवाला देते हुए खलीज टाइम्स ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 11 बजे जूमीराह अमीरात टावर्स के दुबई होटल में अपने कमरे में ही हो गई थी। बाथरूम में बेहोश होकर गिर जाने के बाद श्रीदेवी को दुबई के रशीद अस्पताल लाया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास का हवाला देते हुए 'खलीज टाइम्स' का कहना है कि जब श्रीदेवी को अस्पताल लाया गया उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 

sridevi brought dead to hospital after she fainting in hotel bathroom
sridevi

वहीं दूतावस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि 'यह एक प्राकृतिक मौत थी लेकिन फिर भी श्रीदेवी का पोस्टमार्टम किया गया। हम दुबई पुलिस के साथ उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।' डॉक्टर्स के मुताबिक, 'अस्पताल ले जाने से पहले ही दुबई के होटल में उनकी मौत हो चुकी थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi brought dead to hospital after she fainting in hotel bathroom
Sridevi

हालांकि फॉरेंसिक विभाग की ओर से कराए गए कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट अभी परिवार को नहीं मिली है। इसी के चलते उनके शव को भारत लाने में देरी हो रही है। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होना है। 

विज्ञापन
sridevi brought dead to hospital after she fainting in hotel bathroom
Sridevi

बता दें कि, वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गईं थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed