बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चली गईं। पीछे छोड़ गईं दो बेटियां, पति और अपनी यादगार फिल्में। श्रीदेवी का परिवार अभी भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है।
बेटियों के लिए श्रीदेवी ने कुर्बान कर दिया था अपना करियर, अब सामने आया जाह्नवी का आखिरी खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी ने दोनों बेटियों के लिए अपना करियर तक कुर्बान कर दिया था। जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' आने वाली थी। श्रीदेवी बेसब्री से अपनी बेटी की फिल्म का इंतजार कर रही थीं।
A post shared by Tanya Chaitanya (@tanyachaitanya27) on
मां के जाने की खबर सुन जाह्नवी बेसुध हो गई थीं। मां के आखिरी पलों में भी जाह्नवी उनके साथ नहीं थीं। मां के जाने के बाद जाह्नवी का एक ऐसा ओपन लेटर सामने आया है जो उन्होंने कुछ साल पहले लिखा था।
#SrideviJi #SrideviFuneral #BoneyKapoor #ArjunKapoor and #AnilKapoor take the veteran actor #Sridevi on her last journey. pic.twitter.com/3C5n7Cxqij
जाह्नवी ने लिखा, 'प्यारी मां, मैं आपके ओहदे, समर्पण, ईमानदारी और प्रेरणा की बातें सुनकर ही बड़ी हुई हूं। मैं आज इन सब की साक्षी बनी हूं। आपने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है उसके बाद मुझे महसूस होता है कि मैं दुनिया की सबसे प्राउड बेटी हूं। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी बेटी जाह्नवी'
Mumbai: Mortal remains of #Sridevi to be cremated with state honours. pic.twitter.com/OC64HUt2rv
जाह्नवी का यह ओपन लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि खुशी अपने पिता बोनी के करीब हैं। जबकि जाह्नवी मुझसे बहुत प्यार करती है। श्रीदेवी ने अपनी दोनों बेटियों को पूरी आजादी दी हुई थी।