{"_id":"5c6275d3bdec22739c3fe774","slug":"sridevi-death-anniversary-janhvi-kapoor-talks-about-her-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसी हो गई थी जाह्नवी की हालत, बोनी ने दिलाई आखिरी पलों की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसी हो गई थी जाह्नवी की हालत, बोनी ने दिलाई आखिरी पलों की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor, sridevi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की मौत के बाद परिवार समेत हर किसी को सदमा लगा था। महज 54 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जल्द ही श्रीदेवी की पुण्यतिथि आने वाली है। उनकी मौत की खबर उस वक्त जिसने भी सुनीं उसकी आंखें नम हो गईं। निधन के वक्त श्रीदेवी दुबई में थीं जहां वो शादी के एक फंक्शन को अटेंड करने पहुंची थीं। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर साथ थे लेकिन उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उस वक्त समारोह में नहीं शामिल हुई थीं।
2 of 5
Jhanvi and Sridevi
- फोटो : file photo
जाह्नवी उस वक्त अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग मुंबई में कर रही थीं। काम की वजह से जाह्नवी शादी में नहीं पहुंची। श्रीदेवी की मौत की खबर सबसे पहले करण जौहर को पता चली। करण जौहर को निधन की खबर मिलते ही वह जाह्नवी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जाह्नवी बेसुध हो गई थीं और फूट फूटकर रोने लगी थीं।
3 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
इसके बाद करण जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए। श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी अनिल कपूर के घर पर ही थीं। बाद में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने खुलासा किया था कि 'मौत की खबर से मैं इतने सदमे में आ गई थी कि मुझे क्या हो रहा है कुछ भी याद नहीं था। मां के निधन के 3-4 महीने तक कुछ भी याद नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
जाह्नवी ने आगे बताया कि 'निधन के कुछ समय बाद जब मेरे कमरे में हर्ष भाई (अनिल कपूर के बेटे) कमरे में बैठे हुए थे उसी वक्त अर्जुन कपूर और अंशुला भी पहुंचे। मुझे ऐसा लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा।' बता दें कि जाह्नवी ने धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
- फोटो : file photo
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में बात करते हुए कहा था- 24 की सुबह श्रीदेवी ने मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं। जवाब में बोनी ने लिखा- 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुई थीं लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये मुलाकात चंद लम्हों के लिए ही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।