फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: दुबई के 5 स्टार होटल में श्रीदेवी ने बिताई थी आखिरी रात, जानें मौत से पहले क्या हुआ था?

Thu, 24 Feb 2022 11:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Feb 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Death Anniversary she passed away on February 24 2018
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी (Sridevi death anniversary) की आज पुण्यतिथि है। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। वे वहां एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। उनकी मौत के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन हार्ट अटैक से हुआ। लेकिन बाद में जब पोस्टमार्टम हुआ तब पता चला कि उनकी मौत डूबने से हुई थी।

Sridevi Death Anniversary she passed away on February 24 2018
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी की जब मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर उनके साथ होटल में ही मौजूद थे। श्रीदेवी की मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ आई थीं। कभी कहा गया कि उनकी हत्या हुई है तो किसी ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों से साथ मुंबई लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं। 

Sridevi Death Anniversary she passed away on February 24 2018
sridevi - फोटो : social media

दिन का ज्यादातर समय श्रीदेवी ने अपने होटल रूम में रिलैक्स करते हुए बिताया। बोनी कपूर ने उस दिन श्रीदेवी को फोन किया था और उनका हाल चाल जाना। हालांकि उन्होंने श्रीदेवी को फोन पर ये नहीं बताया कि वे दोबारा दुबई आने वाले हैं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बोनी दोबारा दुबई गए, उस रात दोनों बाहर डिनर करने के लिए जाने वाले थे। इससे पहले दोनों ने बैठकर खूब बातें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Death Anniversary she passed away on February 24 2018
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बोनी फ्रेश होने चले गए। जब वे बाहर आए तो रोमांटिक डिनर के लिए तैयार होने के लिए श्रीदेवी नहाने चली गईं। बोनी रूम में बैठकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट देखने लगे। तब करीब आठ बज रहे होंगे। बोनी ने श्रीदेवी को लिविंग रूम से ही आवाजें दीं। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से अवाज नहीं आई तो उन्हें फिक्र होने लगी।

विज्ञापन
Sridevi Death Anniversary she passed away on February 24 2018
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter

अंदर से पानी का टैप खुला होने की आवाज आने के बाद बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा ठक-ठकाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी घबरा गए और उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जो नजारा था उसे देखकर बोनी कपूर की दुनिया ही लुट गई। बाथटब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी डूबी हुईं थीं। अपने प्यार को इस तरह देखकर बाथटब में डूबे हुए देखकर बोनी कपूर ऐसे टूटे की आज तक जुड़ नहीं पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed