{"_id":"5c722416bdec224e21135f69","slug":"sridevi-first-death-anniversary-arjun-kapoor-statement-about-his-step-mother-after-she-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर का आया था बड़ा बयान, सौतेली मां को लेने दौड़े चले गए थे दुबई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर का आया था बड़ा बयान, सौतेली मां को लेने दौड़े चले गए थे दुबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की आज पहली पुण्यतिथि है । श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक पांच सितारा होटल में हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी ने शराब पी रखी थी । जिसके चलते वो पानी से भरे बाथटब में डूब गईं । श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को निधन के दो बाद दुबई से भारत लाया गया था ।
2 of 8
sridevi
ऐसे मुश्किल वक्त में अपने पिता बोनी कपूर का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई गए थे। अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई थी जब बोनी कपूर ने मोना कपूर को छोड़ श्रीदेवी से शादी कर ली थी। जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे मिटा दिए ।
3 of 8
arjun kapoor
श्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।' इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए बहुत नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Sridevi and Mohit Marwah
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही वो अपनी शूटिंग छोड़कर दौड़े चले आए। इतना ही नहीं जिन बहनों जाह्नवी और खुशी से वो बात तक नहीं करते थे उनको गले लगाकर संभाला। श्रद्धांजली देने वालों में अर्जुन कपूर सबसे आगे रहे। अपनी नफरत को अर्जुन ने खत्म कर दिया था ।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीदेवी
बता दें कि अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे, उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन के दिल में श्रीदेवी के लिए नफरत पैदा हो गई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।