फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के स्टारडम को लेकर सलमान ने कही इतनी बड़ी बात

Tue, 14 Mar 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 14 Mar 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Sridevi is much bigger star than me, Shah Rukh or Akshay, she is a legend, says Salman Khan
सुपरस्टार सलमान खान बेशक कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हों, लेकिन ना तो वो खुद को सुपरस्टार मानते हैं और ना ही किसी और खान या मेगास्टार को। सलमान की नजर में सिर्फ एक ही हीरोइन है जो इस टैग की हकदार है और सही मायनो में सुपरस्टार है। ये हीरोइन हैं श्रीदेवी।

श्रीदेवी को लेकर सलमान खान ने कह दी इतनी बड़ी बात

Sridevi is much bigger star than me, Shah Rukh or Akshay, she is a legend, says Salman Khan
श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' के फर्स्ट लुक लॉन्च पर मौजूद थे और यहां उन्होंने श्रीदेवी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,' आमिर, शाहरुख और अक्षय..हम सभी ने अभी तक कई फिल्में की हैं। आमिर ने अभी तक 50 फिल्म की होंगी क्योंकि वो साल में एक ही फिल्म करते हैं, शाहरुख से 100 से ज्यादा फिल्में की होंगी। अगर हम सभी की सारी फिल्मों को जोड़ दिया जाए तो हमने अभी तक सिर्फ 250 या 275 फिल्में ही की होंगी।'

श्रीदेवी को लेकर सलमान खान ने कह दी इतनी बड़ी बात

Sridevi is much bigger star than me, Shah Rukh or Akshay, she is a legend, says Salman Khan
'लेकिन एक लेजेंड है जो इतनी टेलेंटेड, समर्पित और मेहनती है जिसने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी करियर की शुरुआत की और अभी तक 300 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है। हमारे काम की तो उस लेजेंड के काम के साथ बराबरी भी नहीं की जा सकती। ये लेजेंड हैं श्रीदेवी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेवी को लेकर सलमान खान ने कह दी इतनी बड़ी बात

Sridevi is much bigger star than me, Shah Rukh or Akshay, she is a legend, says Salman Khan
बता दें कि श्रीदेवी करीब 5 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। श्रीदेवी की लोकप्रियता का आलम ये है कि दो दशक बाद उन्होंने फिल्मी परदे पर वापसी की तो फैंस ने जश्न मनाया और उनकी कमबैक फिल्म सुपरहिट रही। 50 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना कोई आसान बात नहीं है लेकिन श्रीदेवी ऐसा कर दिखाया।
विज्ञापन

श्रीदेवी को लेकर सलमान खान ने कह दी इतनी बड़ी बात

Sridevi is much bigger star than me, Shah Rukh or Akshay, she is a legend, says Salman Khan
- फोटो : Twitter@SrideviBKapoor
फैंस को अब श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का इंतजार है जिसमें वो एक मां के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को उनके पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed