{"_id":"5a94e56e4f1c1b641f8b7ea8","slug":"sridevi-mysterious-death-reality-all-live-updates-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के मामले में नया मोड़, ऑटोप्सी रिपोर्ट में निधन के समय को लेकर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के मामले में नया मोड़, ऑटोप्सी रिपोर्ट में निधन के समय को लेकर बड़ा खुलासा
Tue, 27 Feb 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीदेवी के अचानक निधन के मामले को एक नाटकीय मोड़ देते हुए दुबई की सरकार ने सोमवार को कहा कि उनकी मौत होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई लेकिन श्रीदेवी की ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं और यह रहस्य और गहराता जा रहा है। मामले में बोनी कपूर अहम गवाह हैं।
2 of 6
श्रीदेवी
ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई लेकिन बोनी कपूर को श्रीदेवी बाथटब में बेसुध हालत में 5.30 बजे मिली थीं। ( दुबई के टाइम के मुताबिक ) इसके बाद बोनी कपूर ने होटल स्टॉफ और दोस्त को मदद के लिए बुलाया, श्रीदेवी की बॉडी को बाथटब से निकाला गया और उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई।
3 of 6
श्रीदेवी
ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई लेकिन पुलिस को श्रीदेवी के निधन की खबर 9 बजे ही दे दी गई थी। यानि कि मौत से एक घंटे पहले ही श्रीदेवी को क्यों मृत घोषित कर दिया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीदेवी
खलीज टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से सोमवार को किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की थीं मीडिया में बोनी कपूर से पूछताछ की खबर निराधार है। UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने इस मामले की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के स्टेंडर्ड इनवेस्टीगेशन प्रोसीजर के हिसाब से बोनी कपूर ने सिर्फ रविवार को अपना बयान दर्ज कराया था।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी
24 फरवरी की रात दुबई से खबर आई कि सोनम कपूर के भाई की शादी अंटेड करने पहुंची दिलकश अदाकारा श्रीदेवी की मौत हो गई है. उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर देश स्तब्ध था और हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता था। पुलिस की जांच में इस बात पर संदेह व्यक्त किया गया है कि किसी शख्स की मौत बाथटब में हो सकती है। इस तरह की घटनाएं स्वीमिंग पूल में संभव है। अक्सर दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में व्यक्ति छटपटाता है और उसके बाथटब से निकलने की पूरी संभावना होती है। जबकि श्रीदेवी के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।