{"_id":"5a93bdf84f1c1bb0098b5127","slug":"sridevi-paid-more-than-rajinikanth-for-moondru-mudichu-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म में श्रीदेवी ने रजनीकांत से ज्यादा ली थी फीस, शो के दौरान किया था खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म में श्रीदेवी ने रजनीकांत से ज्यादा ली थी फीस, शो के दौरान किया था खुलासा
Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi and Rajnikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीदेवी को पूरा देश नम आंखों से याद कर रहा है। कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है तो कोई स्टार उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद कर रहा है। साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का श्रीदेवी का सफर बेहतरीन रहा। उन्होंने एक से बढ़कर एक स्टार्स के साथ काम किया जिसमें कमल हासन से लेकर रजनीकांत तो वहीं बॉलीवुड के महानायक का नाम भी शामिल है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि पहली ही फिल्म में श्रीदेवी ने रजनीकांत से ज्यादा फीस ली थी। इस बात का खुलासा श्रीदेवी ने खुद एक शो के दौरान किया था।
2 of 4
Sridevi and Rajnikanth
50 साल के फिल्मी सफर में श्रीदेवी ने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। इन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 4 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म का नाम 'थुनैवन' था जिसमें वह भगवान मुरुगन के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद साल 1976 में के बालाचंदर की फिल्म 'मोन्द्रु मुदिचू' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था।
3 of 4
Sridevi
श्रीदेवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'कौन बनेगा करोड़पति' का तमिल रीमेक है जिसे फेमस स्टार प्रकाश राज ने होस्ट किया था। इस शो के दौरान जब प्रकाश राज ने कमल हासन और रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने एक ऐसे राज का खुलासा किया जिसके बारे में अभी तक हर कोई अंजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sridevi
श्रीदेवी ने बताया था कि साल 1976 में आई फिल्म 'मोन्द्रु मुदिचू' में उन्हें रजनीकांत से ज्यादा पैसा दिया गया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म के लिए कमल हासन को 30,000 रुपये, रजनीकांत को 2000 और उन्हें 5000 रुपये दिए गए थे। आपको बता दें, यह फिल्म श्रीदेवी की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म थी। उस समय रजनीकांत और श्रीदेवी दोनों ही नए कलाकार थे हालांकि कमस हासन काफी फेमस थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।