{"_id":"5a93da984f1c1b8e238bad7a","slug":"sridevi-do-not-want-to-come-in-bollywood-but-her-first-blockbuster-film-forced-her-to-enter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कभी नहीं आना चाहती थीं श्रीदेवी, एक फिल्म के कारण बदलना पड़ा फैसला ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कभी नहीं आना चाहती थीं श्रीदेवी, एक फिल्म के कारण बदलना पड़ा फैसला
Mon, 26 Feb 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Himmatwala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
54 साल की उम्र में श्रीदेवी दुनिया से अलविदा कह गईं। हर कोई अपनी अपनी तरह से इस मशहूर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहा है। श्रीदेवी का नाम उन एक्ट्रेस में शामिल है जिन्होंने करीब 4 दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया। यहां तक की उनकी कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को भी लोगों ने खूब सराहा। साउथ फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी ने पहली बॉलीवुड फिल्म हिट होने को अपना बैड लक बताया था।
2 of 4
Sridevi
इस बात का खुलासा श्रीदेवी ने इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में किया था। इस खास बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने जिंदगी से जुड़े कई अहम बातों पर से पर्दा उठाया। श्रीदेवी ने कहा था - 'मैं इंडस्ट्री में काफी दिनों से काम कर रही थी। बॉलीवुड में आना मेरा बैड लक था। मुझे अपने करियर की पहली हिट फिल्म बॉलीवुड में मिली। ऐसे में बॉलीवुड का रुख करना पड़ा।'
3 of 4
Himmatwala
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में ग्लैमर बहुत था। साउथ फिल्मों में पहले काम को देखा जाता था ऐसे में मुझे खुद को हिंदी सिनेमा के हिसाब से तैयार करना पड़ा। इसके साथ ही श्रीदेवी ने कहा था जब कोई मुझसे कहता था तुम फिल्म में बहुत खूबसूरत दिखीं तो मैं चुप हो जाती थी। जब कोई काम की तारीफ करता था तो गर्व महसूस होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sridevi
आपको बता दें, श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड हिट फिल्म 'हिम्मतवाला' थी जो 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी जितेंद्र के अपोजिट नजर आई थीं। श्रीदेवी का निधन शनिवार देर रात दुबई में हुआ था। कुछ देर पहले ही फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। दुबई के डॉक्टरों ने साफ निर्देश दे दिया है कि दूसरी autopsy नहीं की जाएगी। इसी रिपोर्ट को मान्य समझा जाएगा। इसके बाद ही परिवार वालों को शव सौंप दिया जाएगा। ऐसे खबरें आ रही हैं पार्थिव शरीर देर शाम मुंबई पहुंचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।