फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी को ये सरप्राइज देना चाहते थे बोनी कपूर पर अधूरी रह गई इच्छा, रहेगा जिंदगी भर मलाल

Mon, 26 Feb 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Husband Bony Kapoor last wish for sridevi remains incomplete
बॉलीवुड की 'चांदनी' का दुनिया से रुखसत होना उनके फैंस के लिए गहरा 'सदमा' लेकर आया। छरहरी काया की मालकिन श्रीदेवी ने शनिवार को दुबई में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई। मगर उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। जानकारियों के मुताबिक उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। मगर उनकी ये इच्छा जिंदगी भर के लिए अधूरी रह गई।
Husband Bony Kapoor last wish for sridevi remains incomplete
श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई पहुंचीं थीं। शादी खत्म होने के बाद जहां पति और बेटी 21 फरवरी को वापस लौट गए तो श्रीदेवी अपनी पेंटिंग एग्जिबिशन की वजह से दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में ही रुक गईं थीं। होटल स्टाफ के मुताबिक अकेली श्रीदेवी 48 घंटों तक होटल के कमरे से बाहर तक नहीं निकलीं थीं।
Husband Bony Kapoor last wish for sridevi remains incomplete
इस बीच पति बोनी कपूर 24 फरवरी को मुंबई से दोबारा दुबई गए थे। जहां वे अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी ने श्रीदेवी को उठाया। दोनों के बीच 15 मिनट बातचीत हुई। श्रीदेवी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। बाद में देखने पर वे बाथटब में गिरी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Bony Kapoor last wish for sridevi remains incomplete
खलीज टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों के होटल आने के बाद उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया गया। इस बीच दुबई के भारतीय कॉन्स्युलेट ने श्रीदेवी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। दुनिया से रुखसत करते ही बोनी कपूर की श्रीदेवी को डिनर पर ले जाने की इच्छा जिंदगी भर के लिए अधूरी ही रह गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed