फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: मानसिक रोगी का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, कोई रहा एस्पर्जर सिंड्रोम तो कोई ऑटिज्म का शिकार

Fri, 12 May 2023 04:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 12 May 2023 04:21 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर मानसिक रोगी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही ये सेलेब्स फैंस को खास संदेश देते भी देखे गए हैं। 

विज्ञापन
Sridevi Salman Khan SRK Priyanka Chopra Ajay Devgn play mental patient role in film
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे पर्दे पर एक्शन, प्यार और रोमांस तो अक्सर करते नजर आते हैं, लेकिन यही स्टार्स कभी-कभी अपने हटके अंदाज से लोगों का दिल चुराते और उन्हें खास संदेश भी देते देखे जाते हैं। हर फैन अपने चहेते सेलिब्रिटी को फॉलो करता है, और उनकी फिल्मों पर गौर फरमाकर उनके अंदाज और स्टाइल को निजी जिंदगी में अपनाता है। इसी को देखते हुए फिल्मों के मेकर्स बड़े स्टार्स की पॉपुलैरिटी को इनकैश करते हैं। बीते लंबे समय से कई सुपरस्टार फिल्मों में मानसिक रोगी बनकर लोगों को यह बताते नजर आए हैं, कि इस समस्या से भी जूझा जा सकता है और इसे छिपाने के बजाए इस पर बात कर इसका समाधान निकाला जा सकता है।

Sridevi Salman Khan SRK Priyanka Chopra Ajay Devgn play mental patient role in film
मैं ऐसा ही हूं - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन पर्दे पर हर तरह का किरदार निभा चुके हैं। ज्यादातर अजय अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह एक मूवी में मानसिक रोगी का भी कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं, जिसका नाम 'मैं ऐसा ही हूं' है। इस मूवी में एक मानसिक रोगी होने के साथ ही अजय एक पिता भी होते हैं, जो अपने बच्चे का बखूबी ख्याल रखते देखे जाते हैं। यह फिल्म वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था। 

Sridevi Salman Khan SRK Priyanka Chopra Ajay Devgn play mental patient role in film
माई नेम इज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने हर तरह के किरदार को पर्दे पर जिया है। वहीं, आप सबको उनकी वर्ष 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' तो याद ही होगी। मूवी में शाहरुख खान के अपोजिट काजोल नजर आई थीं। इस फिल्म में किंग खान 'एस्पर्जर सिंड्रोम' नाम की बीमारी से जूझते देखे गए थे, जिसकी वजह से उन्हें लोगों से बातचीत करने में काफी दिक्कत होती थी। 

Bigg Boss OTT 2: इस दिन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज? कंटेंस्टेंट की क्लास लगाएंगे भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Salman Khan SRK Priyanka Chopra Ajay Devgn play mental patient role in film
तेरे नाम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'भाईजान' सलमान खान भी पर्दे पर मानसिक रोगी का किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम' और वर्ष 2005 में आई मूवी 'क्यों की' में सलमान खान ने एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई थी, जो पहले तो बिल्कुल ठीक होता है लेकिन आगे चलकर पागल हो जाता है। इस फिल्म के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि कुछ घटनाएं भी हमें मानसिक रोगी बना सकती हैं। 

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने लिया 'ग्रीन इंडिया चैलेंज' में हिस्सा, कॉमेडी किंग ने फैंस से की यह खास अपील

विज्ञापन
Sridevi Salman Khan SRK Priyanka Chopra Ajay Devgn play mental patient role in film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात कर लेते हैं वर्ष 2012 की फिल्म 'बर्फी' की। इस मूवी में ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक मानसिक रोग से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था। प्रियंका जिस बीमारी से जूझ रही थीं उसका नाम ऑटिज्म है। ऑटिज्म की समस्या में व्यक्ति की कैसी हालत होती है, इसे देसी गर्ल ने पर्दे पर बखूबी दिखाया था। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। वहीं, इसमें प्रियंका के अलावा इलियाना डिक्रूज और रणबीर कपूर नजर आए थे। 

Yeh Meri Family: ओटीटी पर टीवीएफ का शो 'ये मेरी फैमिली' धमाल मचाने को तैयार! इस दिन होगी स्ट्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed