{"_id":"5a93b5d04f1c1bbe218b522a","slug":"sridevi-supposed-to-work-with-karan-johar-next-film-shiddat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर को भी तगड़ा झटका दे गईं श्रीदेवी, 'शिद्दत' से पर्दे पर लाना चाहते थे लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर को भी तगड़ा झटका दे गईं श्रीदेवी, 'शिद्दत' से पर्दे पर लाना चाहते थे लेकिन...
Mon, 26 Feb 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी का इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फैंस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। खबरों की मानें तो श्रीदेवी ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ 'जीरो' के लिए कुछ समय पहले शूट पूरा किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी कैमियो के रोल में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
Sridevi
'जीरो' के अलावा एक और फिल्म है जिसमें श्रीदेवी नजर आने वालीं थीं। फिल्म की स्टारकास्ट भी तय हो गई थी और इसकी शूटिंग आने वाले दो महीने में शुरू होने वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
3 of 5
श्रीदेवी
दरअसल, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फिल्म का नाम 'शिद्दत' है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन के अलावा संजय दत्त नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी 1993 में फिल्म 'गुमराह' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद करण अपनी दूसरी फिल्म 'शिद्दत' बनाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीदेवी
इससे पहले, श्रीदेवी की पिछले ही दिनों डायरेक्टर गौरी शिंदे के साथ एक तस्वीर खूब छाई थी। श्रीदेवी ने 15 साल बाद गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से ही कमबैक किया था। अक्टूबर में श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए गौरी शिंदे ने कैप्शन में लिखा था- 'कमिंग सून'। इस बात से ये अंदाजा लगाया गया कि जल्द ही श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।