पूरा देश अभी भी इस बात से उभर नहीं पाया है कि बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वहीं होटल के कमरे में डूबकर उनकी मौत हो गई। मौत के 12 दिन बाद अब श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।
श्रीदेवी की जिंदगी में दुख का कारण थे बोनी कपूर, मौत के 12 दिन बाद करीबी रिश्तेदार ने खोले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनुगोपाल ने रीजनल डेली iDreamNews से बात करने के दौरान बताया कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। श्रीदेवी की मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। उनकी मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें।'
'जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।' वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले।
निधन के साथ वो अपने दिल में सारे दर्द ले गईं। उन्होंने बताया, 'बोनी कपूर ने फिल्म बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी। श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'
क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रापर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।'