{"_id":"645900d89eb8d4e150080eea","slug":"srk-film-jawan-ajay-devgn-maidan-ayushmann-khurrana-dream-girl-2-prabhas-adipurush-release-date-postponed-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 11 May 2023 05:18 PM IST
सार
बॉलीवुड कैलेंडर 2023 में बड़ा बदलाव हुआ है। इस साल अजय देवगन से लेकर शाहरुख खान जैसे सितारों की मूवी की रिलीज डेट बदली गई है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड का कैलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 2023 में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। इनकी रिलीज डेट को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। हालांकि, अब अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स ने फैंस को थोड़ा और इंतजार करने का फैसला किया है। 'जवान' और 'मैदान' जैसी चर्चित मूवी की रिलीज डेट बदल दी गई है। इस तरह बॉलीवुड के 2023 कैलेंडर में बड़ा बदलाव हुआ है। तो आइए जान लेते हैं कि आपके चहेते सितारे की फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है।
2 of 6
मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' की। यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का जनक माना जाता है। मूवी की कहानी वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। इसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म में अजय देवगन सैयद की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, इसकी रिलीज डेट को आठवीं बार बदल दिया गया है। 2020 से टल रही यह मूवी अब सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
3 of 6
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात कर लेते हैं, साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की। पहले यह मूवी इसी साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसके फर्स्ट लुक को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। नेटिजंस समेत कुछ सितारों ने भी फिल्म पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही वीएफएक्स का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। इसी को लेकर मेकर्स ने फिल्म में काफी बदलाव किए और अब 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मूवी में प्रभास के अपोजिट कृति सेनन हैं। साथ ही इसमें सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे सितारे भी हैं।
आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्मों के जरिए समाज को कुछ मैसेज देते हैं। वहीं, उनकी साल 2019 में आई मूवी 'ड्रीम गर्ल' फैंस समेत क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी। अब इस मूवी का दूसरा पार्ट 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज के लिए तैयार है। दूसरे पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। पहले यह मूवी सात जुलाई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने इसे बदलकर अब 25 अगस्त, 2023 कर दिया है।
करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी दोबारा देखने को मिलने वाली है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट भी तीन दफा बदली जा चुकी है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर इसकी रिलीज डेट 28 अप्रैल तय हुई, लेकिन मेकर्स ने इसे वापस से आगे के लिए टाल दिया। अब यह मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।