फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली 2' का सबसे बेहतरीन सीन था ये, इसी में हुई थी इतनी बड़ी चूक

Sat, 05 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 05 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli 'Baahubali 2' completes 100 days, baahubali 2 scenes and mistakes
बाहुबली 2
आज 'बाहुबली 2' को सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने वाली और पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म के लोग आज भी गुणगान करते हैं..और करें भी क्यों ना ? इस फिल्म में एक भी ऐसी चीज नहीं थी जिसने लोगों को अपना मुरीद ना बनाया हो। 


हर सीन इसका लाजवाब था जिसमें कोई किसी खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता, लेकिन इस फिल्म की जान कहे जाने वाले एक सीन में इतनी बड़ी चूक हुई थी जिसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।

पढ़ें - B'Day Spl: सांवली-सलोनी काजोल ने अपने दम पर बनाई बॉलीवुड में पहचान
 
SS Rajamouli 'Baahubali 2' completes 100 days, baahubali 2 scenes and mistakes
'बाहुबली 2' के एक सीन में सेनापति का सिर काटते बाहुबली
ये वही सीन था जब भरे दरबार में माहेष्मती के राजा भल्लालदेव के सामने जंजीरों में जकड़ी देवसेना की पेशी होती है जिसमें बाहुबली देवसेना से कहते हैं, 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'।

पढ़ें - इस सुपरस्टार के लिए पागल थे लोग, साइन करने के लिए टॉयलेट के बाहर भी खड़े रहते थे निर्माता-निर्देशक
 
SS Rajamouli 'Baahubali 2' completes 100 days, baahubali 2 scenes and mistakes
बाहुबली 2
अमरेंद्र बाहुबली देवसेना को ये बात बोलते हुए सेनापति का गला धड़ से अलग कर देते हैं जिसके बाद सेनापति निढाल होकर गिर जाता है। उस सीन में जमीन पर कहीं भी खून गिरा हुआ नजर नहीं आता।

पढ़ें - हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli 'Baahubali 2' completes 100 days, baahubali 2 scenes and mistakes
जमीन पर पड़ा धड़ और सिर साफ दिख रहे हैं लेकिन खून कहीं नहीं
इस सीन को फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स में एक माना जाता है। इसी सीन ने सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीत लिया था और खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर कर दिया था। लेकिन इसी सीन में इतनी बड़ी चूक हो गई कि किसी का ध्यान ही नहीं गया।

पढ़ें - किशोर कुमार को अपनी मौत का पहले से हो गया था आभास, किया था चौंकाने वाला खुलासा
 
विज्ञापन
SS Rajamouli 'Baahubali 2' completes 100 days, baahubali 2 scenes and mistakes
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
वैसे इस तरह की गलती सिर्फ 'बाहुबली 2' में ही नहीं है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इसी तरह की गलतियां सामने आईं। ऐसा ही एक सीन था जिसमें देवसेना भल्लालदेव की चिता को जलाने के लिए लकड़ियां बीनकर एक गड्ढे में इक्टठा करती रहती है। किसी को समझ नहीं आया था कि जहां देवसेना को जंजीरों में बांधकर रखा गया था वहां कोई लकड़ी नहीं थी तो फिर देवसेना के पास इतनी लकड़ियां आ कहां से रही थीं ?

पढ़ें - आखिरी वक्त में ऐसी हालत हो गई थी अमजद खान की, चलना-फिरना भी हो गया था बंद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed