सब्सक्राइब करें

RRR Sequel: जल्द आएगा 'आरआरआर' का सीक्वल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली ने की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Jan 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ss Rajamouli Confirms Ram Charan jR NTR Film RRR Sequel In Golden Globe Awards 2023
आरआरआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता की नई कहानी लिखी है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड से नवाजा गया है। अब इसी के साथ फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इस इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में खुद एस एस राजामौली ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की है।

Ss Rajamouli Confirms Ram Charan jR NTR Film RRR Sequel In Golden Globe Awards 2023
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर 'आरआरआर' के सीक्वल के बारे में बात करते हुए राजामौली ने यह भी जानकारी दी कि इसकी स्क्रिप्ट पर कितना काम हुआ है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। फिल्म के सीक्वल की पुष्टि करते हुए राजामौली ने कहा, 'जब यह फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने इसका शानदार स्वागत किया था। उसी वक्त हमें इस फिल्म का सीक्वल बनाने का विचार आया। हमारे पास कुछ आइडिया थे, लेकिन उसमें से कोई भी प्रभावशाली नहीं था।' 
Fatima Sana Shaikh: कभी इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं फातिमा, यू-टर्न लेकर ऐसे बदली किस्मत

Ss Rajamouli Confirms Ram Charan jR NTR Film RRR Sequel In Golden Globe Awards 2023
जूनियर एनटीआर-एसएस राजामौली-राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली ने आगे कहा कि पश्चिम में इस फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। कुछ हफ्तों पहले ही मैं अपने पिता और अपने कजिन के साथ बैठकर इस पर बातचीत कर रहा था। हालांकि, जब तक स्क्रिप्ट पूरी नहीं हो जाती, हम इस पर ज्यादा बातचीत नहीं कर सकते, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं'। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ ने हॉलीवुड सिंगर रिहाना और लेडी गागा के गानों को नॉमिनेशन में हराकर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता है।
Ranveer Singh: हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
Ss Rajamouli Confirms Ram Charan jR NTR Film RRR Sequel In Golden Globe Awards 2023
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'आरआरआर' बीते वर्ष मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अल्लुरी सीतारामा राजू और कुमारम भीम का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने धमाकेदार डांस किया। 
Fatima Sana Shaikh: कभी इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं फातिमा, यू-टर्न लेकर ऐसे बदली किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed