फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पाइडर मैन और हल्क ही नहीं स्टेन ली ने भारत में लांच किया था ये सुपरहीरो, हुई थी जमकर तारीफ

Tue, 13 Nov 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Stan Lee death he was not created only Spiderman and hulk he created indian superhero raju rai
Stan Lee - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में हल्क ,स्पाइडर मैन और ब्लैक पैंथर जैसे सुपरहीरो के किरदार को गढ़ने वाले और मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली का सोमवार रात निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। उनके निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक शोक का माहौल है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए स्टेन ली को श्रद्धांजलि दे रहा है। 
Stan Lee death he was not created only Spiderman and hulk he created indian superhero raju rai
Stan Lee - फोटो : social media
अमेरिका में कॉमिक बुक संस्कृति का चेहरा माने जाने वाले स्टेन ली ने सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ सालों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता अपने सभी प्रशंसकों को बहुत प्यार करते थे। वह महान और बहुत ही सभ्य और सौम्य व्यक्ति थे। उन्होंने पहले मार्वल कॉमिक की शुरुआत की इसके बाद कॉमिक के सभी किरदारों को मार्वल स्टूडियो में गढ़ा गया।
Stan Lee death he was not created only Spiderman and hulk he created indian superhero raju rai
Stan Lee - फोटो : file photo
28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में जन्मे स्टेन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। बाद में इसमें स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, डॉक्टर स्टैंज और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदार शामिल किए गए। इन किरदारों पर बाद में फिल्में भी बनीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stan Lee death he was not created only Spiderman and hulk he created indian superhero raju rai
Stan Lee - फोटो : social media
मार्वल की अब तक की लगभग हर फिल्म में स्टेन ली ने कैमियो रोल किया। कॉमिक्स के अलावा स्टेन ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। उनकी कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्टेम ली ने भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र भी बनाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
Stan Lee death he was not created only Spiderman and hulk he created indian superhero raju rai
स्टेन ली - फोटो : file photo
स्टेन ली ने 2013 में अपनी पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र बनाई थी। कार्टून नेटवर्क, ग्राफिक इंडिया एवं पाओ इंटरनेशनल की साझेदारी में बनने वाली फिल्म चक्र : द इंविंसिबल को कार्टून नेटवर्क पर लांच किया गया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि वह इसे लांच करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म एक युवा भारतीय राजू राय की कहानी है, जो मुंबई में रहता है। राजू और उनके मार्गदर्शक डॉ. सिंह एक ऐसी तकनीकी पोशाक विकसित करते हैं, जिसे पहनने से शरीर के रहस्यमयी चक्र सक्रिय हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed