फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खान तिकड़ी को पीछे छोड़ इस एक्टर ने मारी बाजी, 'दंगल' को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड

Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
star screen award 2017 vidya balan and rajkumar rao won best actors award
a

नए साल की शुरूआत के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने फिल्म पुरस्कार जीते। मुंबई के MMRDA ग्राउंड में स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2017 ऑर्गनाइज किया गया। 31 दिसंबर की शाम को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का टीवी पर प्रसारण हुआ।



पढ़ें: पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'

star screen award 2017 vidya balan and rajkumar rao won best actors award
rajkumar rao

इस इवेंट को भूमि पेडनेकर ने होस्ट किया। हर हिट फिल्म को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड कौन ले गया। इस बार शाहिद, रणबीर नहीं बल्कि राजकुमार राव बाजी मार गए।

star screen award 2017 vidya balan and rajkumar rao won best actors award
Tumhari sulu

जी हां, राजकुमार राव को फिल्म 'न्‍यूटन' के लिए बेस्‍ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड (क्रिटिक्स) मिला है। इसके अलावा उन्हें 'बरेली की बर्फी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार भी मिला है। वहीं कटरीना, आलिया को पीछे छोड़ विद्या बालन को फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर के अवॉर्ड (क्रिटिक्स) से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
star screen award 2017 vidya balan and rajkumar rao won best actors award
dangal

हर बार कोई बड़ा स्टार ही ये अवॉर्ड्स ले जाता था। लेकिन इस बार विद्या बालन और राजकुमार राव ने बाजी मार ली। ये शाहरुख-सलमान जैसे स्टार्स के लिए बड़ा झटका है। वहीं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने सबको पीछे छोड़ 5 अवॉर्ड जीतकर बाजी मारी.

विज्ञापन
star screen award 2017 vidya balan and rajkumar rao won best actors award
इरफान खान

यहां देखिए अवॉर्ड्स की लिस्ट- 

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) - न्यूटन
बेस्ट डायरेक्टर- नितेश तिवारी (दंगल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नेहा धूपिया (तुम्हारी सुलु)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- प्रीतम (दंगल)
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या (दंगल)
बेस्ट डायलॉग- बरेली की बर्फी
बेस्ट साउंड डिजाइन- सजीत कोयेरी (रंगून)
बेस्ट एडिटिंग- बल्लू सलुजा (दंगल)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- सुरेश त्रिवेणी (तुम्हारी सुलु)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (रईस-जालिमा और जग्गा जासूस)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- साशा तिरुपति (कान्हा- शुभ मंगल सावधान)
बेस्ट कोरियोग्राफर- श्यामक डावर (उल्लू का पट्ठा- जग्गा जासूस)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed