फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब की दुकानें खुलने से नाराज सितारे और हंदवाड़ा शहीदों को आयुष्मान का सलाम, पांच खबरें

Tue, 05 May 2020 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 05 May 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Stars angry over opening of liquor shops and and ayushmann Khurrana Pays Tribute To Handwara Attack Martyrs entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर शराब की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सभी नियम तार-तार हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति खराब होती देख कुछ घंटों बाद ही कई दुकानों को बंद कराना पड़ा। शराब की ब्रिकी के लिए ऐसी भगदड़ देखकर कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर की है।



शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर भड़के सितारे, कपिल शर्मा बोले- शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये

 

Stars angry over opening of liquor shops and and ayushmann Khurrana Pays Tribute To Handwara Attack Martyrs entertainment news
Sona Mohapatra and Ram Gopal Verma - फोटो : Social Media
फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने बयानों को लेकर काफी मशहूर हैं। कई बार वो ऐसे बयान भी दे देते हैं जिस पर हल्ला मच जाता है। हाल ही उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया। उन्होंने शराब के लिए कतार में खड़ी लड़कियों पर तंज कसा तो गायिका सोना मोहपात्रा ने उनकी क्लास लगा दी। 

शराब के लिए कतार में खड़ी लड़कियों पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज, सोना मोहपात्रा ने जमकर लगाई क्लास



 
Stars angry over opening of liquor shops and and ayushmann Khurrana Pays Tribute To Handwara Attack Martyrs entertainment news
Gulshan Kumar - फोटो : social media

संगीत कंपनी टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का जन्मदिन पांच मई को होता है। वह फिल्म निर्माता भी थे। गुलशन कुमार बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल रहे है जिन्हें बहुत जल्द सफलता की सीढ़ी हासिल कर ली। दिल्ली से संबंध रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरा देश जानने लगा। गुलशन कुमार ने कई गायकों के करियर को भी बनाया।

जूस की दुकान लगाते थे गुलशन कुमार, इस तरह बनाई 'टी सीरीज' कंपनी और बदली इन गायकों की किस्मत


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars angry over opening of liquor shops and and ayushmann Khurrana Pays Tribute To Handwara Attack Martyrs entertainment news
Naushad Ali

हिंदी सिनेमा के सबसे महान और अंग्रणी संगीतकारों में एक नौशाद अली ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपना संगीत दिया। उन्हें विशेष रूप से फिल्मों में शास्त्रीय संगीत के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। 25 दिसंबर, 1919 को पैदा हुए नौशाद अली ने केवल 67 फिल्मों में अपनी संगीत दिया था। 5 मई 2006 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

मोहम्मद रफी से लेकर कुमार सानू तक को नौशाद ने दिया था मौका, खुद को दर्जी बताकर कर ली थी शादी

विज्ञापन
Stars angry over opening of liquor shops and and ayushmann Khurrana Pays Tribute To Handwara Attack Martyrs entertainment news
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और मेजर समेत चार लोग शहीद हो गए। इसी के साथ आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के एक अधिकारी भी शहीद हो गए। जिससे पूरा देश गमगीन हो गया है। इस मुठभेड़ को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इन शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आयुष्मान खुराना ने किया हंदवाड़ा शहीदों की शहादत को सलाम, कविता लिख कहा- 'देश का हर जवान बहुत खास है'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed