फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: विज्ञापन करने के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, कुछ ने मांगी माफी तो किसी को जारी किया गया नोटिस

Mon, 11 Dec 2023 12:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Dec 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
stars trolled for advertisement Akshay Kumar Aamir Khan Hrithik Roshan Ajay Devgn Shah Rukh Khan Alia Bhatt
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता अपने फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर वे दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अभिनय के साथ-साथ वह विज्ञापनों में भी काम करते हैं, जिसके लिए उन्हें करोड़ों की फीस तक मिलती हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं, जो विज्ञापन करने के चलते बुरी तरह विवादों में घिर चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से तंबाकू का विज्ञापन करने के चलते शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार को नोटिस भेजा गया है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्हें विज्ञापन करने के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।

stars trolled for advertisement Akshay Kumar Aamir Khan Hrithik Roshan Ajay Devgn Shah Rukh Khan Alia Bhatt
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। अक्षय बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में शामिल हैं। अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके लाखों की संख्या में फैंस हैं, जो उन्हें एक आइडल मानते हैं। हालांकि, अक्षय अपने तंबाकू विज्ञापन के चलते बुरी तरह से ट्रोल हो चुके हैं। तंबाकू का प्रचार-प्रसार करने के कारण अक्षय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, जिसके चलते उन्हें अपने फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने उस विज्ञापन से अपना नाम भी वापस ले लिया था। वहीं अब उन्हें केंद्र सरकार की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है।

stars trolled for advertisement Akshay Kumar Aamir Khan Hrithik Roshan Ajay Devgn Shah Rukh Khan Alia Bhatt
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। शाहरुख खान भी अपने विज्ञापन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं। दरअसल, शाहरुख भी अपने तंबाकू विज्ञापन के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए हैं। इसके अलावा वह एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के चलते भी लोगों के बीच मजाक का कारण बने थे। शाहरुख पर सांवले रंग का मजाक बनाने का आरोप लगा था। वहीं अब तंबाकू विज्ञापन के चलते अभिनेता को भी केंद्र सरकार की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stars trolled for advertisement Akshay Kumar Aamir Khan Hrithik Roshan Ajay Devgn Shah Rukh Khan Alia Bhatt
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आमिर भी अपने एक विज्ञापन के चलते लोगों के बीच मजाक का कारण बने थे और लोगों की नाराजगी का शिकार हुए थे। दरअसल, आमिर खान और कियारा आडवाणी एक निजी बैंक के विज्ञापन में नजर आए थे, जिसमें आमिर और कियारा पति पत्नी के रूप में नजर आए थे। आमिर विदाई के बाद कियारा के घर पर रहने के लिए जाता है, क्योंकि विज्ञापन में दुल्हन के पिता बीमार होते हैं। इस प्रचार में आमिर कहते हैं कि सदियों से चली आ रही परंपरा क्यों चलती रहे? इस विज्ञापन के कारण आमिर पर हिंदू समाज के रीति रिवाज और परंपराओं का मजाक बनाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
stars trolled for advertisement Akshay Kumar Aamir Khan Hrithik Roshan Ajay Devgn Shah Rukh Khan Alia Bhatt
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। दरअसल, ऋतिक ने एक फूड एप के लिए प्रचार किया है। इस विज्ञापन के दौरान उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर का जिक्र किया, जिसके बाद इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। ऋतिक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा था। दरअसल, फूड एप में एक थाली का नाम महाकाल रखा गया था तो विज्ञापन के दौरान अभिनेता ने कहा कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने महाकाल थाली मंगवा ली थी। इसको लेकर ऋतिक को काफी ट्रोल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed