{"_id":"5cbbbe1fbdec2258a5433e3d","slug":"stay-on-pm-modi-webseries-and-nia-sharma-troll-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की वेब सीरीज पर रोक और निया शर्मा ट्रोल समेत ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की वेब सीरीज पर रोक और निया शर्मा ट्रोल समेत ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi Biopic, Nia Sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगने के बाद अब बारी है वेब सीरीज की। गौरतलब है कि इरोज नाउ पीएम मोदी पर पांच एपिसोड की एक वेब सीरीज बना चुका है। इस पर चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला दे रोक लगाने का फैसला लिया है। दरअसल, इरोज नाउ पर 'मोदीः जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' टाइटल से सीरीज आ रही थी। इससे पहले चुनाव आयोग पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगा चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल को फैसला सुना सकता है। ऐसे में आयोग ने अब इरोज नाउ की इस सीरीज पर भी कदम उठाया है।
2 of 5
Mental hai kya
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेंटल है क्या को लेकर हो रहे विवाद में दखल दे दिया है। उन्होंने अपनी बहन रंगोली के जरिए जवाब दिया है। लोगों के मेंटल हेल्थ इश्यू को लेकर फिल्म की आलोचना की जा रही है। फिल्म के टाइटल को मानसिक रूप ले बीमार लोगों के खिलाफ बताया जा रहा है। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा कंगना की तरफ सभी को कहना चाहती हूं मेरी बहन ने जो फिल्म के लिए टॉपिक चुना है उस पर सभी को गर्व होगा, क्योंकि फिल्म में इस बीमारी पर अच्छे से बातचीत की जाएगी। बता दें कि फिल्म तब संदेह के घेरे में आ गई थी जब इंडियन साइक्रेट्री सोसाइटी ने इसके टाइटल को बदलने की मांग की थी।
3 of 5
saif ali khan taimur
तैमूर अली खान के पिता और अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों बेटे को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। कई बार सैफ को बेटे की वजह से गुस्से में देखा जा चुका है। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीडिया कैमरामैन को बच्चों का पीछा नहीं करना चाहिए। सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा है 'तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
laxmi agarwal
दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर देखी जा रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका को देखकर उनके फैंस भी धोखा खा रहे हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल में दीपिका शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर दिल्ली से वापस मुंबई लौट चुकी हैं। अपनी जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर लक्ष्मी काफी एक्साइटेड हैं। एक इंटरव्यू के दौरान लक्ष्मी ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
nia sharma
- फोटो : twitter
टीवी शो 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से फेमस हुई निया शर्मा इन दिनों अपनी हॉट और बोल्ड अंदाज से अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। निया सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रेड कार्पेट पर अपनी अपियरेंस के लिए भी निया काफी फेमस हैं। हाल में निया ने एक तस्वीर शेयर की जिसे लेकर उनकी खूब खिंचाई हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।