{"_id":"5cbb796fbdec222dcd5aa37e","slug":"vicky-kaushal-shares-his-childhood-picture-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में ऐसे दिखते थे विक्की कौशल, पहली बार सामने आई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में ऐसे दिखते थे विक्की कौशल, पहली बार सामने आई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले विक्की कौशल इन दिनों सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। विक्की ने कम समय में ही काफी सफलता हासिल कर ली है इसलिए उनके चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
2 of 5
vicky kaushal
संजू में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को दिल जीत लेने वाले विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक क्यूट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर वह बहुत मासूम लग रहे हैं।
3 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : instagram
बचपन की इस तस्वीर में विक्की ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। विक्की ने कैप्शन में लिखा- पोस्ट शेव लुक। विक्की की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है इसी के चलते ये वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vicky kaushal
बता दें कि हाल ही में विक्की कौशल गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में ऑपरेशन के बाद विक्की मुंबई पहुंचे और उन्होंने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मदद ली। जानकारी के मुताबिक, विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ। बता दें कि फिल्म की पूरी टीम ने यहां 5 दिनों की शूटिंग की है। इससे पहले फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।