फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान और माधुरी को 'परदेस' में क्यों नहीं मिला काम, 20 साल बाद हुआ खुलासा

Fri, 10 Nov 2017 07:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 10 Nov 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals Why He Did Not Cast Madhuri Dixit And Salman With Shah Rukh In Film Pardes
Madhuri Salman

सुपरहिट फिल्म 'परदेस' से सुभाष घई ने बॉलीवुड को दो नए चेहरे दिये। इस फिल्म से महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री ने डेब्यू किया। लेकिन क्या आपको पता है कि शुरुआत में माधुरी दीक्षित और सलमान खान को कास्ट किया जाना था। सुभाष घई ने फिल्म 'खलनायक' के सेट पर माधुरी से 'परदेस' में उनके किरदार कि चर्चा तक कर ली थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि शोमैन सुभाष घई को माधुरी की जगह 'माधुरी जैसी' महिमा चौधरी से काम चलाना पड़ा...

Subhash Ghai Reveals Why He Did Not Cast Madhuri Dixit And Salman With Shah Rukh In Film Pardes
Subhash Ghai

फिल्म 'परदेस' की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर खुद डायरेक्टर सुभाष घई ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने माधुरी दीक्षित और सलमान खान को कास्ट नहीं किया। घई ने बताया, 'फिल्म त्रिमूर्ति के फ्लॉप हो जाने के बाद मुझ पर दवाब था कि मैं अपनी अगली फिल्म परदेस में शाहरुख खान के साथ माधुरी और सलमान को कास्ट करूं।' उन्होंने बता, 'मेरे दफ्तर के लोगों की दलील थी कि बड़ी स्टारकास्ट के कारण फिल्म परदेस की कमाई अच्छी हो सकती है जिससे हम फिल्म त्रिमूर्ति के फ्लॉप होने से हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।'

पढ़ें: शाहरुख खान की इस हरकत के कारण दोबारा साथ नहीं आ पाए अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार

Subhash Ghai Reveals Why He Did Not Cast Madhuri Dixit And Salman With Shah Rukh In Film Pardes
Pardes

सुभाष घई ने खुलासा किया है कि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म 'परदेस' की कहानी बड़ी स्टारकास्ट की चकाचौंध में दब जाए। उन्होंने कहा, 'स्क्रिप्ट के अनुसार तीन बड़े एक्टर्स की जरूरत नहीं थी। शाहरुख खान के अलावा दो नए चेहरों से भी काम हो सकता था।' उन्होंने कहा, 'मुझे एनआरआई के रोल के लिए ऐसा एक्टर चाहिये था जिसे देखकर लगे कि उसे विदेश से बुलाया गया था। इसलिए सलमान खान की जगह अपूर्व को कास्ट किया गया।' फिल्म में जब महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक शेयर किया गया तो उनकी तुलना सीधे माधुरी से होने लगी थी। इनका असली नाम रितु चौधरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals Why He Did Not Cast Madhuri Dixit And Salman With Shah Rukh In Film Pardes
Apoorva Agnihotri

इसके अलावा सुभाष घई ने ये भी खुलासा किया है कि वह वह शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार की तिकड़ी के साथ एक मेगा प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे। उन्होंने युद्ध पर आधारित अपनी उस फिल्म का नाम 'मदरलैंड' तय किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी को कास्ट करने वाले थे। लेकिन शाहरुख खान ने आखिरी वक्त में अपने हाथ पीछे खींच लिये और ड्रीम प्रोजेक्ट पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals Why He Did Not Cast Madhuri Dixit And Salman With Shah Rukh In Film Pardes
Mahima Chaudhary

सुभाष घई ने बताया, 'फिल्म परदेस से पहले मैं शहारुख खान के साथ फिल्म 'शिखर' बनाने वाला था। यह फिल्म भी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। उनके साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया और हिरोइन के लिए नए चेहरे की तलाश थी।' घई ने बताया कि फिल्म 'शिखर' के लिए एआर रहमान ने गाना 'इश्क बिना क्या जीना यारों' की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी लेकिन इसी बीच फिल्म 'त्रिमूर्ति' (1995) के फ्लॉप होने की खबर आई। इसके बाद हमने बड़े बजट वाली 'शिखर' की जगह 'परदेस' पर फोकस करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed