सुशांत सिंह राजपूत में अब सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। सोमवार को भी इस मामले में पूछताछ और छानबीन का सिलसिला जारी रहा। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस केस पर अपनी गहरी नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी।
'मौत वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर से मिले थे सुशांत', सुब्रमण्यम स्वामी ने किया नया दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिनों सुब्रमण्यम स्वामी ने दुबई कनेक्शन का दावा किया था। उन्होंने इस मामले में इजरायली खुफिया संगठन मोसाद और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का सहयोग लेने की सलाह दी थी। साथ ही स्वामी ने अभिनेत्री श्रीदेवी और सुनंदा पुष्कर की मौत की भी जांच की भी मांग की थी।
अब सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि दुबई का एक ड्रग डीलर अयाश खान, सुशांत की मौत वाले दिन उनसे मिला था। उन्होंने लिखा है, 'जिस तरह सुनंदा पुष्कर मामले में एम्स के डॉक्टर्स को उनके पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी या सुशांत केस में नहीं किया गया। सुशांत केस में उनकी हत्या वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?'
Like in Sunanda Pushkar case the real give away was what was found in her stomach during post mortem by AIIMS doctors. This was not done for Sridevi or Sushant. In Sushant case a Dubai compliant drug dealer Ayash Khan had met Sushant on the day of Sushant’s murder. Why?
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती को लेकर भी सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे ही सबूत देती रहीं जो कि महेश भट्ट के साथ हुई उनकी बातचीत का विरोध करती हो तो सीबीआई के पास सच का पता लगाने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने और हिरासत में पूछताछ के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
If Rhea Chakravarty keeps giving evidence which contradicts her conversation with Mahesh Bhatt then CBI will have no alternative but to arrest her and subject her to custodial interrogation to get at the truth.
इससे पहले स्वामी ने रिया चक्रवर्ती के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद होने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि जब आरसी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था, तब रिया वहां 45 मिनट के लिए लिव-इन-गर्ल थी। क्या जब पोस्टमार्टम चल रहा था, तब भी वह रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? उनका उपनाम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।
सुशांत केस: फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड ने खोला 'मिस्ट्री गर्ल' का राज, ट्वीट कर बताया कौन है वो लड़की