फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत रॉय के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, कई सितारों ने सहाराश्री को दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Nov 2023 08:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Nov 2023 08:20 AM IST
विज्ञापन
Subrata Roy death Bollywood mourns demise of Saharasri manisha koirala Boney Kapoor Raai Laxmi pay tribute
सुब्रत राय - फोटो : सोशल मीडिया

राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहुंच रखने वाले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर कहा, दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तित्व के मालिक सहारा श्री का निधन रात 10.30 बजे हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुआ। बयान में कहा गया है कि राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Subrata Roy death Bollywood mourns demise of Saharasri manisha koirala Boney Kapoor Raai Laxmi pay tribute
सुब्रत राय - फोटो : सोशल मीडिया

सहाराश्री की मौत की खबर ने व्यापार उद्योग के साथ-साथ हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है। राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं उनके निधन से इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Subrata Roy Bollywood: 250 करोड़ की शादी, संतोषी वेडिंग फोटोग्राफर, अमिताभ ने की अगवानी और मेहमानों में...

Subrata Roy death Bollywood mourns demise of Saharasri manisha koirala Boney Kapoor Raai Laxmi pay tribute
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लिखा, 'वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी। प्रिय महोदय सहाराश्री की आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Subrata Roy death Bollywood mourns demise of Saharasri manisha koirala Boney Kapoor Raai Laxmi pay tribute
सहाराश्री के निधन पर अस्पताल पहुंची बॉलीवुड हस्तियां - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता बोनी कपूर, संदीप सिंह, पटकथा लेखक मुश्ताक शेख और अभिनेत्री राय लक्ष्मी सहित अन्य लोगों को मंगलवार शाम सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में पहुंचते देखा गया।
Subrata Roy Sahara: सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, सहारा इंडिया के संस्थापक की बायोपिक सहाराश्री का सबको इंतजार

विज्ञापन
Subrata Roy death Bollywood mourns demise of Saharasri manisha koirala Boney Kapoor Raai Laxmi pay tribute
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने अपनी स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सुब्रत रॉय सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी संक्रामक ऊर्जा और जीवन के प्रति उत्साह ने हमेशा हर कमरे को रोशन किया। उनकी सहारा तस्वीर के साथ 2 उल्लेखनीय फिल्मों पेज 3 और कॉर्पोरेट पर सहयोग करने का सौभाग्य मिला। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
Pippa: 'पिप्पा' को मिल रहे प्यार के लिए ईशान खट्टर ने जताया आभार, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed