फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल: एक हादसे ने बदल दी थी सुधा चंद्रन की जिंदगी, 17 की उम्र में काटना पड़ा था एक पैर, फिर काम से बनाई पहचान

Sat, 23 Oct 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 23 Oct 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sudha Chandran viral video Sudha Chandran story about her accident
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा चंद्रन हिंदी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। सुधा चंद्रन अपने निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं। 'कहीं किसी रोज' सीरियल में रमोला सिकंद, 'नागिन' सीरियल में यामिनी के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। सुधा चंद्रन ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। सुधा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ गजब की क्लासिकल डांसर भी हैं।



इस वजह से चर्चा में हैं सुधा
हाल ही में सुधा का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर हुई असुविधा को लेकर अपील करते हुए देखा गया था। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उनसे प्रोस्थेटिक्स लिंब को निकालने के लिए कहा जाता है इससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है। बता दें सुधा चंद्रन का एक पैर नकली है।

Sudha Chandran viral video Sudha Chandran story about her accident
Sudha Chandran - फोटो : file photo

सुधा के साथ 17 साल की उम्र में हुआ था हादसा
शायद आप ना जानते हों लेकिन रियल लाइफ में सुधा का एक पैर नहीं है। जब वो 17 साल की थीं तब उनका एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें अपना सीधा पैर कटवाना पड़ा था। इसके बाद सुधा की ज़िंदगी का सबसे कठिन दौर शुरू हुआ क्योंकि सुधा एक बेहतरीन डांसर थीं और पैर कट जाने की वजह से वो दोबारा कभी डांस नहीं कर सकती थीं।

Sudha Chandran viral video Sudha Chandran story about her accident
sudha chandran - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

सुधा महज साढ़े तीन साल की उम्र से ही डांस सीखने लगी थीं। सुधा कहती हैं वे डांस के बिना नहीं रह सकती। जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब उन्हें लगा कि वे जीवन भर डांस नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर उन्हें आर्टिफिशियल पैर मिला और फिजियोथैरपी की मदद से करीब  3 साल में वो अपने नकली पैरों पर चलना सीख पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha Chandran viral video Sudha Chandran story about her accident
sudha chandran - फोटो : सोशल मीडिया

इसी नकली पैर की बदौलत सुधा ने सिनेमा और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सुधा 90 के दशक से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सुधा 'अब तक 'बहुरानियां', 'चंद्रकांता', 'कभी इधर कभी उधर', 'चश्मे बद्दूर', 'अंतराल', 'कैसे कहूं', 'कहीं किसी रोज', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 'कस्तूरी', 'अदालत' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
Sudha Chandran viral video Sudha Chandran story about her accident
सुधा चंद्रन

सीआईएसएफ ने मांगी माफी
सुधा का वीडियो वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने एक ट्वीट करके इसे लेकर सुधा चंद्रन से माफी मांग ली है। अपने ट्वीट में सीआईएसएफ ने यह लिखा है कि हमारी वजह से सुधा चंद्रन को जो असुविधा हुई है, उसके लिए हम माफी मांगते हैं। प्रोटोकॉल के तहत ऐसा किया जाता है लेकिन विशेष परिस्थितियों में इसमें छूट दी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed