फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: जब सुहाना को डेट करने वाले लड़कों के लिए शाहरुख खान ने तय किए थे ये सात नियम, कहा- उसे समझना होगा

Sat, 22 May 2021 03:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 22 May 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Birthday when Shahrukh khan set 7 rules for his daughter future boyfriends
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। हालांकि शाहरुख के लिए उनकी दुनिया उनके बच्चे हैं। बॉलीवुड के किंग खान अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन उन्हे सबसे ज्यादा गर्व तब महसूस होता है जब उनके बच्चे उनकी तारीफ करते हैं। शाहरुख गौरी के साथ-साथ अपने बच्चों को लेकर भी बहुत पोजेसिव हैं। वहीं उनकी लाडली सुहाना खान भी अपने पिता के बहुत करीब हैं। 21 मई को सुहाना खान अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं जहां वो दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। कई बार उनकी तस्वीरों में लड़के भी नजर आते हैं। हालांकि सुहाना किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं ये बात अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं इस मौके पर आपको बताते हैं वो किस्सा जब शाहरुख ने सुहाना को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ नियम बताए थे।

Suhana Khan Birthday when Shahrukh khan set 7 rules for his daughter future boyfriends
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने उन लड़कों के लिए कुछ नियम बताए थे जो उनकी बेटी को डेट करने के बारे में सोच रहे हों। तो चलिए आपको बताते हैं उन नियमों के बारे में।

1- नौकरी करो
2- समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं
3-मैं हर जगह मौजूद हूं
4-अपना एक वकील भी रखो
5- वो मेरी राजकुमारी है तुम्हारी जीत नहीं
6- मुझे दोबारा जेल जाने में कोई आपत्ती नहीं होगी
7-तुम उसके साथ जो भी करोगे वो मैं तुम्हारे साथ करुंगा

Suhana Khan Birthday when Shahrukh khan set 7 rules for his daughter future boyfriends
Shahrukh Khan - फोटो : facebook/Shahrukh Khan

फेमिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने इस बारे मे बात की थी। हालांकि ये सारे नियम कुछ साल पहले इंटरनेट पर वायरल हुए थे जो एक पिता ने अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनाए थे। वैसे तो ये मजाकिया तौर पर कहे गए हैं, लेकिन इसका भाव यही है कि एक पिता को हमेशा इस बात की चिंता लगी रहती है कि उसकी बेटी किसी गलत लड़के के साथ रिलेशनशिप मे ना आ जाए। ऐसा ही शाहरुख ने भी इंटरव्यू में बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Birthday when Shahrukh khan set 7 rules for his daughter future boyfriends
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

आगे किंग खान ने कहा था, 'हां! ये एक तरह से झूठा डर दिखाना है। मुझे पता है कि जब ऐसा होना होगा तो मेरी बेटी जिसे भी पसंद करेगी मैं उस पर आपत्ति नहीं जताऊंगा और उसे चुपचाप स्वीकार कर लूंगा। हालांकि मैंने सोचा कि जब तक ऐसा नहीं हो रहा है मैं इसे पोस्ट कर देता हूं ताकी जो भी इसे पढ़े उसे ध्यान रहे कि उसे मेरी इज्जत करती है और इसे गंभीरता से लेना है। हालांकि ये बिल्कुल भी गंभीर नहीं है'।

विज्ञापन
Suhana Khan Birthday when Shahrukh khan set 7 rules for his daughter future boyfriends
सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2

बता दें कि सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। अभी तक सुहाना फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन वो इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। सुहाना खान शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं और वो बॉलीवुड में आने का शौक रखती हैं। वो इसके लिए पढ़ाई भी कर रही हैं। उन्होंने साल 2019 में लंदन के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed