शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। ऐसे में सुहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं जिसकी वजह है संजना मुथरेजा के साथ उनकी फोटो।
इंटरनेशनल बेली डांस ट्रेनर के साथ सामने आईं सुहाना की ये तस्वीरें, बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल संजना मुथरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ किंग खान की बेटी सुहाना नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि संजना मुथरेजा एक इंटरनेशनल बेली डांस ट्रेनर हैं।
संजना मुथरेजा ने सोशल मीडिया एकाउंट सुहाना खान के साथ फोटो पोस्ट की और कैप्शन लिखा- 'ट्रेनिंग, वह काफी खूबसूरत है और बहुत ही खूबसूरती से डांस भी करती है।' फोटो में सुहाना खान ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं।
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on
ये बात तो किसी से नहीं छिपी है कि सुहाना खान को डांस करना कितना पंसद है। लेकिन अब एक इंटरनेशनल डांस ट्रेनर से बेली डांस की ट्रेनिंग लेना इस बात की ओर अंदेशा करता है कि हो सकता है सुहाना अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
गौरतलब है कि सुहाना से पहले संजना कई सेलेब्स को ट्रेन कर चुकी हैं। हाल ही में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ भी उन्होंने फोटो पोस्ट किया था। वहीं जान्हवी का वीडियो भी कुछ वक्त पहले उन्होंने पोस्ट किया था।
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on