देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। अमेरिका में कोरोना वायरस के डर की वजह से नेशनल इमरजेंसी लगा दी गई है। इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने न्यूयार्क से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना ने अपनी ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वह अलग अलग पोज में दिखाई दे रही हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच सुहाना खान की नई तस्वीर आई सामने, विदेश में ऐसे कर रहीं मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान (Suhana Khan) की ये तस्वीरें उनके रूम की मालूम हो रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इमरजेंसी लगने के बाद वो बाहर नहीं जा पा रही हैं और अकेले कमरे में सेल्फी ले रही हैं। सुहाना खान की जब भी कोई नई तस्वीर सामने आती है सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब एक बार सुहाना छाई हुई हैं।
हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सुहाना (Suhana Khan) भारत भी लौट सकती हैं। इस तस्वीर को अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इन तीन फोटो में सुहाना ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। बता दें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर आईं हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन फैंस के बीच वह काफी मशहूर हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना को अभिनय का शौक है और वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं।