सितारों की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती है। वीकेंड पर सितारों की पुरानी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक ऐसा ही वीडियो आया है जो 17 साल पुराना है।
17 साल पहले करिश्मा की शादी में पहुंची थीं जान्हवी, बेटी को संभालती दिखीं श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में करिश्मा कपूर और संजय कपूर हैं। साथ ही श्रीदेवी, बोनी कपूर और जान्हवी कपूर भी नजर आ रहे हैं। जान्हवी करिश्मा के साथ खड़ी होकर तस्वीरें खिंचवाती हैं। थोड़ी देर में श्रीदेवी जान्हवी को अपने पास बुलाती हैं। इस दौरान जान्हवी ने गुलाबी रंग की ट्रेडिनशल ड्रेस पहनी है। वहीं श्रीदेवी ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की है।
साल 2003 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ शादी की थी। हालांकि शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। करिश्मा की शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारों सहित दूसरे क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।
Almost 17 years ago ❤ Little janhvi in karisma kapoor wedding with her full family ☺☺
A post shared by @ janhvikapoorslays__ on
जान्हवी कपूर की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। जान्हवी इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। बीते दिनों वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं।
जान्हवी के पास बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में है। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा', करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on