कहने को तो आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं, लेकिन उस नाम की शायद आलिया भट्ट को कभी जरूरत नहीं पड़ी। इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के साथ ही आलिया ने समीक्षकों और दर्शकों के जेहन में अपनी छाप छोड़ी। यही कारण है कि इस वक्त वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्री हैं। आज हम आपको संपन्न परिवार में जन्मी इस गुणी अभिनेत्री के 10 बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
किरदार: शनाया सिंघानिया
फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की है। इस फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही कंफ्यूज लड़की शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया है। वह कॉलेज के सबसे हैंडसम लड़के रोहन (वरुण धवन) की प्रेमिका होती है, लेकिन धीरे-धीरे जब चीजें आगे बढ़ती हैं तो उसे समझ में आता है कि उसका प्यार दरअसल रोहन नहीं बल्कि अभिमन्यु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस ट्रायंगल लव स्टोरी में बेहतरीन अभिनय के लिए आलिया को फीमेल बेस्ट डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।
किरदार: वीरा त्रिपाठी
फिल्म: हाईवे (2014)
इस भीड़ भरी दुनिया में वीरा त्रिपाठी (आलिया भट्ट) अपने आप को बहुत ही अकेला महसूस करती है। वह चाहती है कि इस चकाचौंध भरी दुनिया से बहुत दूर चली जाए। भगवान उसकी सुन लेते हैं और वहां का लोकल गुंडा महावीर भाटी गुर्जर उसका अपहरण कर लेता है। शुरुआत में वीरा को थोड़ी परेशानी होती है लेकिन बाद में वह महावीर से प्यार करने लगती है। आलिया का अभिनय इस फिल्म में बहुत परिपक्व नजर आता है। इसके लिए समीक्षकों ने आलिया की बहुत तारीफ की। इस अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का फेयर अवार्ड मिला।
किरदार: अनन्या स्वामीनाथन
फिल्म: टू स्टेट्स (2014)
चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स पर बनी इस फिल्म में अनन्या स्वामीनाथन (आलिया भट्ट) अपने प्रेमी कृष मल्होत्रा (अर्जुन कपूर) के साथ अहमदाबाद आईआईएम की छात्रा हैं। ये दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं, लेकिन इनके परिवार उत्तर और दक्षिण हैं। दोनों ही अपने-अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी करने की बहुत कोशिश करते हैं। इस फिल्म में आलिया ने एक छात्रा का किरदार किया है, और वह वाकई छात्रा लगती हैं। उनके अभिनय से कहीं भी महसूस नहीं होता कि वह अभिनय कर रही हैं।
किरदार: काव्या प्रताप सिंह
फिल्म: हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)
काव्या (आलिया भट्ट) की शादी होने वाली है, और वह शहर से अपने घर लौटने वाली है। अपनी शादी से कुछ ही समय पहले उसे एक अजनबी से प्यार हो जाता है, और वह उसको लेकर बहुत गंभीर हो जाती है। वह चाहती है कि उसकी शादी हंप्टी (वरुण धवन) से ही हो। बाद में ये दोनों अपने प्यार को पाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। आलिया का इस फिल्म में अभिनय देखने लायक है। इस फिल्म में वह संवादों के आदान-प्रदान में बहुत ही सहज लगती हैं। वरुण के साथ वह पहले भी काम कर चुकी थीं। यह भी एक कारण हो सकता है कि आलिया ने इस फिल्म में खुद को बेहतरीन अभिनेत्री साबित किया।