महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक पत्र लिखा है। हाल ही में लिखे गए इस पत्र में उसने कई बड़े दावे किए हैं। इस पत्र के अनुसार वह बेंगलुरु में घोड़ों, कुत्तों और बिल्लियों के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करा रहा है, जिसका बजट 25 करोड़ रुपये है और यह 25,000 वर्ग फुट में फैला होगा।
Sukesh Chandrasekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर भी चढ़ा 'जवान' का खुमार, 'चलेया' गाने पर किया डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पत्र में सुकेश ने दावा किया कि यह जैकलीन का सपना था, क्योंकि वह जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं, इसलिए वह पालतू जानवरों के लिए अस्पताल बनवा रहा है। उसने कहा, “यह अस्पताल जानवरों के प्रति आपके प्यार का एहसास होगा, मेरी बेबी डॉल। जैसा कि आपने कल्पना की थी, यह पूरे एशिया में अपनी तरह का अनोखा होगा। मेरी टीम ने सब कुछ इकट्ठा कर लिया है और निर्माण 11 सितंबर को शुरू होने वाला है, जिसका लक्ष्य 11 अगस्त, 2024 को परिचालन शुरू करना है, जिस दिन आपका बर्थडे है, बेबी।''
उसने आगे उल्लेख किया कि दक्षिण भारत और संयुक्त अरब अमीरात में एक शीर्ष कंस्ट्रक्शन फर्म को इसके निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। उसने लिखा,, "हमारे पास देश के बेहतरीन पशुचिकित्सक होंगे और सभी उपचार और सर्जरी मुफ्त प्रदान की जाएंगी, जैसा कि आप चाहती थीं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह आपके चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान लाएगा। आपकी मुस्कान और प्यार है जो इस फेज में मुझे ताकत दे रही हैं। बेबी, आप अमेरिका में भारतीय परेड में कमाल लग रही थीं और इसने मुझे एक बार फिर से तुमसे प्यार करने पर मजबूर कर दिया''।
पत्र में उसने शाहरुख की फिल्म जवान के गाने चालेया का भी उल्लेख किया। सुकेश ने बताया कि उसने इस गाने पर नृत्य किया। साथ ही, उसने गीत बनाने के लिए अभिनेता और अनिरुद्ध को धन्यवाद दिया। बता दें कि चन्द्रशेखर पर कई लोगों को धोखा देने का आरोप है, जिनमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।
कथित तौर पर चंद्रशेखर और उसके सहयोगियों ने सरकारी अधिकारी बनकर अदिति से पैसे लिए और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद उनके पति को जमानत दिलाने का वादा किया था।
Jawan: शाहरुख खान ने हिरानी को दिखाए 'जवान' के कुछ सीन, जानें कैसी थी 'डंकी' के डायरेक्टर की प्रतिक्रिया