{"_id":"5ae2fcf04f1c1ba1098b6d58","slug":"sumeet-vyas-ready-to-get-married-with-actress-ekta-kaul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'3 साल छोटे इस एक्टर से करीना कपूर ने तोड़ी शादी', अब इस हीरोइन को बनाएगा अपनी दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'3 साल छोटे इस एक्टर से करीना कपूर ने तोड़ी शादी', अब इस हीरोइन को बनाएगा अपनी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी अपकमिंग फिल्म में करीना कपूर अपने से 3 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी । इस एक्टर का नाम है सुमीत व्यास । फिल्म मेंं सुमीत, करीना को शादी के लिए प्रपोज करेंगे । लेकिन ऐन मौके पर करीना शादी तोड़कर चली जाएंगी । सुमीत इससे पहले श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आए थे । सुमीत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है ।
2 of 5
सुमीत व्यास
Tvf की पॉपुलर वेबसीरीज परमानेंट रूममेट से पॉपुलर होने वाले सुमीत एक्ट्रेस एकता से शादी करने जा रहे हैं । स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, एकता और सुमीत ने सगाई कर ली है । एकता टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' नजर आ चुकी हैं ।
3 of 5
सुमीत व्यास
अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है । सुमीत की ये दूसरी शादी होगी । सुमीत ने इससे पहले शिवानी तंकसले से शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी अच्छी नहीं चली। पिछले साल उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुमीत व्यास
वहीं एकता ने 'रब से सोना इश्क' के एक्टर कानन मल्होत्रा से साल 2012 में सगाई की थी। लेकिन, दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुमीत ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज से की थी । उनके बेहतरीन काम को देखते हुए फिल्में मिलने लगीं ।
विज्ञापन
5 of 5
सुमीत व्यास
अब सुमीत एक जाना-माना नाम बन चुके हैं । सुमीत की फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की बात करें तो इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है । 4 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।